चंडीगढ़17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पंजाब DGP वीके भावरा।
पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए पुलिस ने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां मांगी है। सूत्रों के मुताबिक DGP वीके भावरा ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेटर लिखा है। हालांकि औपचारिक तौर पर पंजाब पुलिस या मान सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसका पता चलने पर कांग्रेस ने मान सरकार पर तंज भी कसा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह न मान लिया जाए कि पंजाब में सिक्योरिटी थ्रेट से निपटने में मान सरकार फेल रही है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का ट्वीट
पंजाब में माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही
सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने हवाला दिया है कि यहां माहौल बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। पहले पटियाला में हिंसा हुई। इसके बाद मोहाली में इंटेलिजेंस विंग के ऑफिस पर अटैक किया गया। जिसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, विदेशों में बैठे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) की साजिश सामने आई है। इसके अलावा करनाल में भी पंजाब के रहने वाले आतंकी विस्फोटक के साथ पकड़े गए। पंजाब में अमृतसर समेत कई जगहों से RDX समेत अन्य विस्फोटक बरामद हुआ।
जून में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी, उससे पहले मांगी फोर्स
जून महीने में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी होती है। इस दौरान पंजाब में हर साल हालात तनावपूर्ण रहते हैं। एक सप्ताह तक इस संबंध में लंगर और अरदास कराई जाती है। यही वजह है कि डीजीपी ने उससे पहले ही फोर्स भेजने के लिए कहा है। ताकि पंजाब की संवेदनशील जगहों पर उनकी पहले ही तैनाती की जा सके। इससे शरारती तत्वों को माहौल खराब करने से रोका जा सकेगा।
पंजाब के कमांडों केजरीवाल की सुरक्षा में और केंद्र से मदद मांग रहे : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने ट्वीट करते हुए लिखा – पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी थ्रेट से निपटने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बल मांगे हैं। भगवंत मान साहब, क्या यह स्वीकार करना नहीं है कि आप पंजाब के सिक्योरिटी थ्रेट से निपटने में फेल हो गए हो। पंजाब पुलिस के कमांडोज अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगाए गए हैं और आप केंद्र से मदद मांग रहे हो।
More News
मुंबई इंडियंस से है उन सभी खिलाड़ियों का नाता, जिन्होंने एक ओवर में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
कल शाम AAP सरकार का कैबिनेट विस्तार: दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा और डॉ. निज्झर का मंत्री बनना तय; 5 मंत्री शपथ लेंगे
Horoscope Today 03 July : सिंह, तुला और मकर राशि वालों को मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल