भास्कर LIVE अपडेट्स: कर्नाटक की सिनी शेट्‌टी बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022

भास्कर LIVE अपडेट्स: कर्नाटक की सिनी शेट्‌टी बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Udaipur Murder Case, Manipur Landslide Rescue | Hyderabad, Maharashtra Jharkhand News

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक की सिनी शेट्‌टी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विजेता बनी हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुए फेमिना मिस इंडिया कॉम्पटीशन के ग्रैंड फिनाले में राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, एक्टर डिनो मोरिया, डिसाइनर्स रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज ज्यूरी पैनल का हिस्सा थे।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…

सेना के लिए तैयारी कर रहे दो युवकों को कार ने कुचला, तीन घायल
फरीदाबाद में कुंडली-मनेसर-पलवल रोड पर दौड़ रहे दो युवकों को एक कार ने कुचल दिया। युवक सेना में भर्ती के लिए दौड़ रहे थे। रविवार को हुई घटना में तीन अन्य युवक घायल हो गए। पांचों युवकों को पीछे से टक्कर मारकर कार ड्राइवर वहां से कार भगा ले गया। कार पर उत्तर प्रदेश की रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी थी।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जीप और टैंकर की टक्कर; 3 की मौत, 8 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पिक-अप जीप सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात को बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर हुई। पुलिस ने बताया कि पिक-अप जीप ने खुर्जा में हिन्दुस्तान सिरामिक्स कंपनी में सामान डिलीवर किया, जिसके बाद वहां काम करने वाली महिलाएं जीप में सवार हुईं। रास्ते में जीप टैंकर से भिड़ गई, जिसमें तीनों महिलाओं की मौत हो गई। जीप के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोग घायल हाे गए।

खबरें और भी हैं…

Source link