अमेरिका में ‘कीर्तन’ के बहाने लाखों ठगने वाला गिरफ्तार: सिख ग्रंथी से व्हॉट्सऐप पर कॉन्टैक्ट किया, वीजा के नाम पर ठगे ₹1.25 लाख

अमेरिका में ‘कीर्तन’ के बहाने लाखों ठगने वाला गिरफ्तार: सिख ग्रंथी से व्हॉट्सऐप पर कॉन्टैक्ट किया, वीजा के नाम पर ठगे ₹1.25 लाख

  • Hindi News
  • National
  • America Kirtan Opportunity ; 51 year old Man Arrested For Cheating Sikh Pries

नई दिल्ली32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका में कीर्तन का मौका देने के बहाने एक सिख पुजारी को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश निवासी संजय यादव (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक लाख रुपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के एक गुरुद्वारे में प्रमुख ग्रंथी बलदेव सिंह की ओर से एक शिकायत मिली। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने उन्हें अमेरिका के विभिन्न शहरों में शादियों और अन्य सांस्कृतिक अवसरों पर ‘कीर्तन’ का अवसर प्रदान करने के लिए व्हाट्सएप पर संपर्क किया। वह आरोपी का बातों में आए गए।

आरोपी के अकाउंट में ₹ 1.25 लाख ट्रांसफर किए
पीड़ित ने आरोपी की ओर से दिए गए बैंक अकाउंट नंबर में ₹ 1.25 लाख ट्रांसफर किए। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता को वीजा शुल्क और पैसे के आदान-प्रदान के नाम पर भी ठगा गया था। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल और पैसे के लेन-देन के टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि आरोपी इंदौर के विभिन्न स्थानों से काम कर रहा था।

आरोपी पर दिल्ली और मुंबई में धोखाधड़ी के मामले दर्ज
DCP (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने कहा कि इंदौर में छापेमारी की गई और यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दस मोबाइल फोन, 11 डेबिट कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि यादव ने पीड़ित से संपर्क करने और पैसे ट्रांसफर करने के लिए अपने बेटे के सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर दिल्ली और मुंबई में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link