आज का चुनावी पोस्टर: बीजेपी ने धीरे से दिया कांग्रेस को जोर का झटका

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस को यूपी में जोर का झटका लगा है। बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह यानी RPN ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी। ये आदमी इस बार कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए थे।

इनके जाने के दर्द को आप समझ सकते हैं। उनके जाते ही कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है, वह केवल बहादुरी से लड़ी जा सकती है। इसके लिए साहस, ताकत की जरूरत है और प्रियंका गांधी जैसा कहती हैं कि कायर लोग इसे नहीं लड़ सकते’।

तब धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘आरपीएन सिंह जी का मैं भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करता हूं। उनके साथ 2 अन्य साथी भी भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका भी पार्टी में स्वागत करता हूं।’

मतलब गजब चल रहा है इधर। खैर आप ये सब छोड़िए और आज का पोस्टर देखिए। अरे हां, जाते-जाते ये बहुत जरूरी नोट पढ़ते जाइए। यूपीएससी में आ सकता है-

पोस्टर देखिए और हंसिए। मजा आया तो वही मजा दोस्तों से शेयर भी कीजिए। मजा नहीं आया तो भी हमें बताइए। कैसे? तो ये लीजिए हमारा पूरा पता-

  • हमारे मोबाइल ऐप पर आइए।
  • स्टोरी खत्म होते ही आपको 3 ऑप्‍शन दिखेंगे। हां, नहीं में फीडबैक दे दीजिए।
  • मन न माने खुद कुछ लिखना चाहिए या अपने मन का आज का चुनावी पोस्टर बनवाना चाहें तो इसका ऑप्‍शन है।
  • उन 3 ऑप्‍शन के ठीक नीचे मेरा सुझाव लिखा दिखेगा। बोल्ड में। वहां क्लिक कीजिए। और पूरी बात लिख डालिए।

खबरें और भी हैं…

Source link