धर्मसोत पर एक और FIR की तैयारी: जंगलात घोटाले के बाद चुनावी एफिडेविट में प्रॉपर्टी छुपाई; नाभा जेल में बंद पूर्व कांग्रेसी मंत्री

धर्मसोत पर एक और FIR की तैयारी: जंगलात घोटाले के बाद चुनावी एफिडेविट में प्रॉपर्टी छुपाई; नाभा जेल में बंद पूर्व कांग्रेसी मंत्री

चंडीगढ़5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
धर्मसोत को विजिलेंस ने जंगलात घोटाले में गिरफ्तार किया था। - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

धर्मसोत को विजिलेंस ने जंगलात घोटाले में गिरफ्तार किया था। – फाइल फोटो

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर एक और केस दर्ज करने की तैयारी है। धर्मसोत पर चुनावी एफिडेविट में प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी न देने का आरोप है। जिसका खुलासा विजिलेंस ब्यूरो की जांच में हुआ। धर्मसोत जंगलात घोटाले में नाभा जेल में बंद है। धर्मसोत ने हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इसे देखते हुए सरकार तेजी से एक्शन कर रही है ताकि धर्मसोत अभी जेल से बाहर न आ सके।

पत्नी के नाम पर मोहाली में था प्लॉट
जंगलात घोटाले की जांच में विजिलेंस ने धर्मसोत की प्रॉपर्टी खंगाली। जिसमें पता चला कि मोहाली के सेक्टर 80 में धर्मसोत का 500 गज का प्लॉट नंबर 27 है। यह प्लॉट धर्मसोत की पत्नी शीला देवी के नाम पर है। मई 2021 में इसे खरीदा गया था। गमाडा के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 जनवरी 2022 तक शीला देवी इसकी मालिक थी। 2 मार्च को इसे राजकुमार और कश्मीर सिंह के नाम पर ट्रांसफर करने का

आया।

जानकारी छुपाना एक्ट का उल्लंघन
विजिलेंस ने इस प्लॉट के संबंध में पंजाब के चीफ इलेक्शन अफसर को भी लेटर भेजा। जिसमें कहा कि धर्मसोत ने नाभा सीट से चुनाव लड़ते वक्त प्रॉपर्टी के एफिडेविट में पत्नी के नाम पर 500 गज के रेजिडेंशियल प्लॉट की जानकारी नहीं दी। ऐसा कर धर्मसोत ने द रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951 के सेक्शन 125A के तहत जुर्म किया है। इस पर कार्रवाई के लिए लेटर चुनाव आयोग के मुख्यालय दिल्ली में भेजा गया था।

खबरें और भी हैं…

Source link