पिता पर हमले के बाद बिफरीं संघमित्रा: भाजपा पर भरोसा और प्रत्याशी पर साधा निशाना, हाथ में लाठी लेकर घूमते नजर आईं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:27 PM IST

सार

संघमित्रा ने कहा कि मैंने पार्टी और पिता दोनों के साथ अपने धर्म का पालन किया है। मैंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। लेकिन समय-समय पर बिना सबूत के लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं।
 
ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

कुशीनगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले में उनकी बेटी बदायूं सांसद संघमित्रा का हाथ में लाठी लेकर घूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह भाजपा व प्रत्याशी को ही आड़े हाथों ले रही हैं। अमर उजाला ने इस मामले में सांसद संघमित्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि वह पिता की रैली में नहीं थीं पर हमले के बाद आई हैं। कहा कि भाजपा की परमिशन वाली गाड़ी यहां मौजूद है। सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी व उनके लोगों ने हमला किया है। पार्टी का बचाव करते हुए कहा कि यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है। हाईकमान को प्रत्याशी की हरकत के बारे में बताया है।

लोगों ने मुझे भी घेरने की कोशिश की
संघमित्रा ने कहा कि आज पिता पर रोड शो के दौरान हमला किया गया है। मेरा मानना है कि उनको मारने की साजिश थी। जब मैं मौके पर जा रही थी तो लोगों ने मुझे भी घेरने की कोशिश की। साथ ही अपशब्द भी कहे। यह हमला मेरे पिता नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हुआ है।

मैंने पार्टी और पिता दोनों के साथ अपने धर्म का पालन किया
कहा कि जिस तरह से पूरे काफिले को निशाना बनाया गया है वो बताता है कि यह सोची समझी साजिश है। मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी आलाकमान को अवगत कराना चाहती हूं कि मैंने पार्टी और पिता दोनों के साथ अपने धर्म का पालन किया है। मैंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई। लेकिन समय-समय पर बिना सबूत के लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन हमने उनके समर्थन में वोट नहीं मांगे है।

विस्तार

Source link