भास्कर अपडेट्स: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा

भास्कर अपडेट्स: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। राजू की उमर 58 साल थी। दिल्ली में ही 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से ही एम्स में भर्ती थे। इलाज में पता चला था कि दिल के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

महाराष्ट्र के डोंबिवली में दीवार गिरी, दो की मौत और तीन घायल

महाराष्ट्र के डोंबिवली में निर्माण के दौरान दीवार गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दीवार डोंबिवली रेलवे लाइन के किनारे बनाई जा रही थी। दीवार बनाने का काम शुरू करते ही यह गिर गई।

गोरखपुर के इस्लामिया कॉलेज की एक निर्माणाधीन छत गिरी, 1 की मौत

यूपी के गोरखपुर में बुधवार शाम इस्‍लामिया कॉलेज की छत गिरने से तीन मजदूर दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों बचा लिया गया है।

SP गौरव ग्रोवर ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर सर्विस की टीम, NDRF और SDRF की टीम पहुंच गईं। घायल को अस्पताल भेजा गया है। ग्रोवर ने कहा कि हादसे कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link