भास्कर अपडेट्स: 24 घंटे में कोरोना के 14, 317 नए केस, 47 की मौत, दिल्ली और हिमाचल में पॉजिटिविटी रेट 15% के पार

भास्कर अपडेट्स: 24 घंटे में कोरोना के 14, 317 नए केस, 47 की मौत, दिल्ली और हिमाचल में पॉजिटिविटी रेट 15% के पार

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 14,317 केस मिले हैं, जबकि 47 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय में 13 से 16% के बीच है, जो कि चिंता की बात है।

बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 7 और हिमाचल प्रदेश में 9 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में 15.41%, हिमाचल प्रदेश में 16.04%, उत्तराखंड में 13.61% और मेघालय में 14.65% पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया। दिल्ली में सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा।

खबरें और भी हैं…

Source link