राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी चूक: सावरकर का पोस्टर लगाया; कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए थरूर से आगे गहलोत, दिग्विजय की एंट्री

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी चूक: सावरकर का पोस्टर लगाया; कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए थरूर से आगे गहलोत, दिग्विजय की एंट्री

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Raju Srivastav Death, Ashok Gehlot Congress President Election | Moradabad Rape Case

15 मिनट पहलेलेखक: शिव प्रताप गुप्ता, न्यूज ब्रीफ एडिटर

नमस्कार,

आज की शुरुआत सियासी खबर से…। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले ही संकेत मिलने लगे हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगले अध्यक्ष होंगे। बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से गहलोत ने दो घंटे तक मीटिंग भी की। लड़ाई में उनके सामने शशि थरूर हो सकते हैं। फिलहाल, राहुल गांधी का नाम इस दौड़ में नहीं है।

वहीं, हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव याद किए जा रहे हैं। कानपुर के रहने वाले राजू उस दौर के कॉमेडियन थे, जब यूट्यूब, टीवी शो, सीडी और प्राइवेट डीवीडी नहीं हुआ करती थी। खुद राजू ने कहा था कि 80 के दशक में इतने सारे चैनल नहीं थे। सिर्फ दूरदर्शन था। वो उस जमाने के कॉमेडियन थे।

देश-दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  • ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी।
  • कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
  • पीएम मोदी देशभर के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करेंगे।
  • राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की तलाक की अर्जी पर सुनवाई।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, हार्ट अटैक के बाद 42 दिन से दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह 10 बजे के करीब दिल्ली एम्स में निधन हो गया। 58 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते समय उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद से ही एम्स में भर्ती थे। इलाज में पता चला था कि दिल के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज है। 42 दिन तक राजू का इलाज चला, लेकिन वो ठीक नहीं हो सके। पढ़ें पूरी खबर

2. थरूर से आगे गहलोत, जयराम रमेश बोले-राहुल कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेंगे
कांग्रेस में नए अध्यक्ष के नामों को लेकर सियासी अटकलें तेज हैं, लेकिन राहुल गांधी का नाम आगे नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी बुधवार को यही कहा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी नामांकन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर रहेंगे और वे दिल्ली नहीं जाएंगे। उधर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

3. राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगा सावरकर का पोस्टर, गांधी जी की फोटो से ढंक दिया
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन कांग्रेसियों से चूक हो गई। केरल के कोच्चि में यात्रा के स्वागत के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर भी लगाया गया। जैसे ही इसकी जानकारी हुई, गांधी जी की फोटो से इसे ढंक दिया गया। सावरकर को लेकर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अलग-अलग राय रखती हैं। पढ़ें पूरी खबर

4. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO केस में नया खुलासा, छात्रा एक हफ्ते से बना रही थी लड़कियों के वीडियो
मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए जाने से जुड़े मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। केस की इन्वेस्टिगेशन कर रही पंजाब पुलिस की SIT की जांच में पता चला है कि आरोपी छात्रा एक हफ्ते से लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज रही थी। अब यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर

5. KBC-14 की पहली करोड़पति बनीं 12वीं पास कविता चावला, 22 साल से कर रही थीं तैयारी

टेलीविजन का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन की पहली करोड़पति कविता चावला बनीं हैं। कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की कविता 12वीं पास हैं। साल 2000 में जब कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई थी, तभी से वो इस शो में भाग लेने की कोशिश कर रहीं थीं और आखिरकार 21 साल, 10 महीने के बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका और कामयाबी दोनों मिलीं। पढ़ें पूरी खबर

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. पंजाब में राज्यपाल का विशेष सत्र बुलाने से इनकार:कहा- ऐसा कोई नियम नहीं, केजरीवाल का जवाब- भाजपा के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या पढ़ें पूरी खबर
  2. अडाणी ने 2021 से हर दिन 1612 करोड़ कमाए:हुरुन लिस्ट 2022 में टॉप पर गौतम, मुकेश अंबानी की रोजाना कमाई 210 करोड़ पढ़ें पूरी खबर
  3. हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट की न्यूज चैनल्स को फटकार:नफरत को रोकना एंकर की जिम्मेदारी, सरकार इस पर आंखें मूंदकर क्यों बैठी है? पढ़ें पूरी खबर
  4. UP में गैंगरेप के बाद सड़क पर न्यूड भागी लड़की:5 लड़कों ने किडनैप किया था; 19 दिन बाद VIDEO आया, एक आरोपी गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर
  5. तीन लाख सैनिक भर्ती करेंगे पुतिन:कहा- NATO ने एटमी हमले की धमकी दी, देश की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जाएंगे पढ़ें पूरी खबर

खबर लेकिन कुछ हटके…
मुस्लिम जोड़े ने तिरुपति में 1.02 करोड़ रुपए दान दिए, पिछले हफ्ते अंबानी ने दिए थे 1.5 करोड़

चेन्नई के रहने वाले एक मुस्लिम जोड़े ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित भगवान वेंकटेश्वर के तिरुपति मंदिर में 1.02 करोड़ रुपए का दान दिया है। कारोबारी अब्दुल गनी और उनकी पत्नी सुबीना बानो ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों को चेक सौंपा। दान में 87 लाख रुपए नए बने फर्नीचर और बर्तनों के लिए हैं। 15 लाख रुपए प्रसाद के लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

आज का कार्टून

खबरें जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

फोटो जो खुद में खबर है…

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। बुधवार को यूपी के गंगा यमुना नदी के किनारे बसे जिलों में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात कर दिए। यह तस्वीर मथुरा जिले की है। पानी रुकने पर लोगों को कुछ इस तरह से निकलना पड़ा। लोगों के घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी 3 दिन और बारिश के आसार जताए हैं।

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
22 सितंबर, 1980 को इराकी सेना ने पश्चिमी ईरान की सीमा में घुसपैठ कर उस पर हमला कर दिया था। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध भड़क उठा, जो लगातार 8 साल तक चलता रहा। युद्ध में कितने लोग मारे गए, इसका बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है। माना जाता है कि 10 लाख से भी ज्यादा लोग मारे गए, जिनमें से हजारों लोग केमिकल हथियारों के इस्तेमाल की वजह से मारे गए। आज तक युद्ध की शुरुआत के लिए दोनों देश एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।

मेष, सिंह और धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जानिए, आज का राशिफल

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link