राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगा सावरकर का पोस्टर: कांग्रेसियों को पता चला तो गांधी जी की फोटो से ढंक दिया

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में लगा सावरकर का पोस्टर: कांग्रेसियों को पता चला तो गांधी जी की फोटो से ढंक दिया

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Savarkar Poster Controversy | Kerala News

कोच्चिएक मिनट पहले

कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को केरल के कोच्चि पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर भी लगाया गया था। कांग्रेसियों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, उन्होंने आनन-फानन में उसके ऊपर गांधी जी की फोटो लगा दी।

सावरकर की फोटो उनके नाम के साथ लगाई गई थी। इस फोटो के बाईं ओर गोविंद बल्लभ पंत और दाईं ओर चंद्रशेखर आजाद की फोटो लगी थी।

सावरकर की फोटो उनके नाम के साथ लगाई गई थी। इस फोटो के बाईं ओर गोविंद बल्लभ पंत और दाईं ओर चंद्रशेखर आजाद की फोटो लगी थी।

सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा गुरुवार को कोच्चि पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। यात्रा के स्वागत के लिए यहां लंबे-लंबे बैनर लगाए गए हैं, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो है। एक बैनर में गोविंद बल्लभ पंत और चंद्रशेखर आजाद की फोटो के बीच में विनायक दामोदर सावरकर की भी फोटो लगी थी।

जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगी, तुरंत गांधी जी का एक पोस्टर मंगाया और सावरकर की फोटो के ऊपर लगा दिया। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से इस पर कोई कमेंट नहीं आया है।

कांग्रेसियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सावरकर की फोटो के ऊपर गांधी जी की लाठी और गीता लिए हुए फोटो लगवा दी।

कांग्रेसियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सावरकर की फोटो के ऊपर गांधी जी की लाठी और गीता लिए हुए फोटो लगवा दी।

राहुल ने कहा था- मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है, माफी नहीं मांगूंगा
तीन साल पहले दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ’ रैली की थी। इस रैली में राहुल गांधी काफी तल्ख नजर आए थे। उन्होंने कहा था कि ये देश पीछे नहीं हटता। मुझे कहते हैं कि सही बात बोलने के लिए माफी मांगूं। भाइयों-बहनों, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है। मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा और न कोई कांग्रेस वाला माफी मांगेगा।

3570 KM की भारत जोड़ो यात्रा
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों केरल में है। यहां से यात्रा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी। राहुल की यह यात्रा करीब 3570 किमी है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस कर रही है।

दांडी मार्च का कॉन्सेप्ट, हर जिले में टीम बनी
यात्रा का कॉन्सेप्ट महात्मा गांधी के ‘दांडी मार्च’ से लिया गया है। इसे जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी गई। वे 2017 में 3300 किलोमीटर की ‘नर्मदा परिक्रमा’ कर चुके हैं। दिग्विजय की अध्यक्षता में भारत जोड़ो प्लानिंग कमेटी बनी। हर राज्य में कोऑर्डिनेटर बनाए गए। इसके बाद हर जिले में एक टीम तैयार हुई। दिल्ली में भी 20 से ज्यादा लोग प्लानिंग से जुड़े रहे। इनमें मुकुल वासनिक और केसी वेणुगोपाल के अलावा कांग्रेस से जुड़े संगठनों के लोग भी थे।

यात्रा तय वक्त से एक महीने पहले शुरू हुई
पहले तय हुआ था कि यात्रा 2 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि इसे पहले करना चाहिए। इसके बाद यात्रा एक महीने पहले शुरू की गई। उसी हिसाब से तैयारियां भी पूरी की गईं।

गुरुवार को राहुल से मिलने गहलोत आएंगे कोच्चि
गहलोत गुरुवार को दिल्ली से कोच्चि जाएंगे। वहां राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव मामले पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा- ‘मैं एक बार और प्रयास कर रहा हूं राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने का। मैं अपने मुख्यमंत्री रहने या न रहने की बात नहीं कर रहा हूं, यह समय बताएगा। मैं वहां रहना पसंद करूंगा, जहां मेरे रहने से पार्टी को फायदा मिल रहा हो।’

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

भारत जोड़ो यात्रा में रोज 2 हजार लोगों का खाना:फूड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी 6 टीमों को

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 8वें दिन केरल के कोल्लम पहुंच गई। ये जगह कन्याकुमारी से करीब 136 किमी दूर है। यात्रा के साथ लगभग दो हजार लोग चल रहे हैं। इनमें 119 भारत यात्री, 200 से ज्यादा अतिथि यात्री, 400 से ज्यादा प्रदेश यात्री और एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर हैं। पूरी खबर पढ़ें

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, 2024 पर नजर:150 दिनों में 3500 किलोमीटर चलेंगे

7 सितंबर 2022 यानी आज कन्याकुमारी से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू हो रही है। 12 राज्यों से होकर गुजरते हुए करीब 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय राजनीति में कोई पदयात्रा या रथयात्रा कर रहा हो। हमारी राजनीति में यात्राएं जनसमर्थन हासिल करने का सटीक मंत्र रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

भारत जोड़ो यात्रा का चंदा न देने पर कांग्रेसियों ने सब्जीवाले का सामान फेंका, वीडियो सामने आने के बाद तीन सस्पेंड

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है। केरल के कोल्लम में एक दुकानदार ने यात्रा का चंदा नहीं देने पर अपनी दुकान में तोड़फोड़ करने का कांग्रेसियों पर आरोप लगाया है। दुकानदार का नाम एस फवाज है और वे कोल्लम में सब्जी की दुकान चलाते हैं। तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने पार्टी के 3 कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

Source link