हरियाणा में रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार: भिवानी में डिपो संचालक से 20 हजार रिश्वत ली; CM फ्लाइंग ने रंगेहाथ पकड़ा

हरियाणा में रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट गिरफ्तार: भिवानी में डिपो संचालक से 20 हजार रिश्वत ली; CM फ्लाइंग ने रंगेहाथ पकड़ा

भिवानी6 घंटे पहले

हरियाणा के भिवानी में सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने रिश्वत लेते RTI एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। उसे 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया। उस पर ब्लैकमेलिंग कर रुपए ऐंठने का आरोप लगा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता गांव गुजरानी निवासी गुलशन ने बताया कि वह गांव में डिपो चलाता हैं। उसने बताया कि आरोपी विक्रम ने RTI का सहारा लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। गुलशन ने बताया कि विक्रम ने उस पर आरोप लगाया की उसके द्वारा गलत तरीके से अपने परिवार के राशन कार्ड बनाए हैं।

सीएम फ्लाइंग की गिरफ्त में आरोपी RTI एक्टिविस्ट

सीएम फ्लाइंग की गिरफ्त में आरोपी RTI एक्टिविस्ट

मामले को दबाने के लिए 50 हजार मांगे
अगर मामले को दबाना चाहते हो तो 50 हजार रूपए की मांग की थी और 20 हजार आज देने को कहा था। गुलशन ने बताया कि इस मामले में शिकायत पुलिस को दी और आज शुक्रवार को आरोपी विक्रम को 20 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता गुलशन ने बताया कि विक्रम की इन हरकतों से पूरा गांव परेशान हैं।

ATM से रुपए निकलवाकर दिए : SDM
इस मामले के ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोहित ने बताया कि बताया कि सीएम फ्लाइंग रोहतक द्वारा उन्हें सूचित किया गया। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी विक्रम RTI एक्टिविस्ट है, इसकी आड़ में गुलशन से पैसे मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि गुलशन गांव में डिपो चलाता है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गुलशन ने ATM से रूपए निकलवाए गए और आरोपी विक्रम को दिए गए। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

Source link