शिमला9 मिनट पहले
राष्ट्रीय ध्वज
आजादी के अमृत उत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए थीम सॉन्ग ‘हर घर तिरंगा-शान तिरंगा’ का फाइनल ट्रैक लॉन्च किया। इसका वीडिया शनिवार को रिलिज किया गया। यह थीम सॉन्ग हिमाचल प्रदेश पुलिस के आरकेस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ ने लिखा है। इसमें आवाज और म्यूजिक भी इसी बैंड का है।
हिमाचल पुलिस का आरकेस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ मशहूर रिएलिटी टीवी शो ‘हुनरबाज’ में झंडे गाड़ चुका है। यह बैंड इस शो के फाइनल तक पहुंचा था। CM ने ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स की सराहना करते हुए कहा कि आरकेस्ट्रा की यह नई रचना उत्कृष्ट और भावपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि पुलिस आरकेस्ट्रा के प्रतिभाशाली एवं उम्दा कलाकारों द्वारा रचित यह गीत लोगों के मन में देश भक्ति का भाव जागृत करेगा। उन्होंने आरकेस्ट्रा के सदस्यों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को भी बधाई दी।
More News
इधर मोदी, उधर त्रिमूर्ति? क्या UP में बदल रहा सियासी मौसम; अखिलेश ने कर दिया श्रीगणेश
सुप्रीम कोर्ट बोला- स्त्रीधन पर पति का कंट्रोल नहीं: यह महिला की पूर्ण संपत्ति, उसे अपनी मर्जी से खर्च करने का हक
Lok Sabha Election: अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं चुनाव, दो मई तक होगा सबकुछ साफ