2600 साल पहले की ब्युटी क्वीन हुई ‘जिंदा’: नील नदी के किनारे दफन थी पुजारी की बेटी…थ्रीडी से बनाया चेहरा

  • Hindi News
  • National
  • Scientists Reconstruct The Face Of A Female Mummy Who Died 2600 Years Ago Belong To Rich Family

नई दिल्ली25 मिनट पहलेलेखक: राधा तिवारी

  • कॉपी लिंक

2600 साल पहले मर चुकी इजिप्ट की खूबसूरत महिला का फिर से डीजिटल चेहरा तैयार किया गया है। इस ममी को 1819 में इजिप्ट के सबसे प्रसिद्ध मुर्दाघर में संभाल कर रखा गया था। यह मुर्दा घर इजिप्ट में बहने वाली नील नदी के पश्चिमी किनारे पर था। महिला का चेहरा FAPAB रिसर्च सेंटर, ऑस्ट्रेलिया की फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी और ब्राजील के 3डी डिजाइनर सीरो मोरेस ने ममी से मिले अंश के आधार पर महीनों की मेहनत के बाद यह चेहरा तैयार किया है। 3डी डिजाइनर सीरो मोरेस पहले भी जीसस क्राइस्ट और मैरी मैग्डालेना के चेहरे बना चुके हैं।

2600 साल पहले मर चुकी इजिप्ट की खूबसूरत महिला का फिर से डीजिटल चेहरा तैयार किया गया है।

2600 साल पहले मर चुकी इजिप्ट की खूबसूरत महिला का फिर से डीजिटल चेहरा तैयार किया गया है।

काफी अमीर परिवार की थी महिला
1820 में इस ममी को स्विट्जरलैंड में रिसर्च के लिए शिफ्ट किया गया था। ममी में मिले महिला के अंश के आधार पर महीनों की मेहनत के बाद ऑस्‍ट्रेलिया और ब्राजील के एक्सपर्ट ने मिलकर उसका चेहरा तैयार किया है। वैज्ञानिकों का कहना है, महिला अपने दौर की खूबसूरत महिलाओं में से एक थी। ममी से मिली जानकारी के मुताबिक, यह महिला काफी अमीर परिवार की रहने वाली थी। यह 7वीं शताब्दी की महिला रही थी जो पढ़ी-लिखी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह महिला इजिप्ट के थेबेस शहर के एक पुजारी की बेटी थी।

1820 में इस ममी को स्विट्जरलैंड में रिसर्च के लिए शिफ्ट किया गया था।

1820 में इस ममी को स्विट्जरलैंड में रिसर्च के लिए शिफ्ट किया गया था।

नेचुरल रखा गया है फेशियल रिकंस्ट्रक्शन
फ्लिंडर्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर डॉ.माइकल कहते हैं कि इसकी संरचना के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि इस महिला का जन्म 650 BC के आसपास हुआ होगा। ममी में इसका कान और दांत सुरक्षित मिला है इसके आकार के आधार पर वैसा ही कान तैयार किया गया है। दूसरे फेशियल कंस्‍ट्रक्‍शन की तरह इस महिला का चेहरा तैयार करने में किसी तरह की ज्‍वैलरी, कपड़े और विग का इस्‍तेमाल नहीं किया है।

दूसरे फेशियल कंस्‍ट्रक्‍शन की तरह इस महिला का चेहरा तैयार करने में किसी तरह की ज्‍वैलरी, कपड़े और विग का इस्‍तेमाल नहीं किया है।

दूसरे फेशियल कंस्‍ट्रक्‍शन की तरह इस महिला का चेहरा तैयार करने में किसी तरह की ज्‍वैलरी, कपड़े और विग का इस्‍तेमाल नहीं किया है।

अपने दौर की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने कई महीनों तक स्विट्जरलैंड में रखी ममी पर रिसर्च की। इसका सीटी स्कैन किया और कंकाल की मदद से शारीरिक संरचना का डाटा इकट्ठा किया। तमाम जांचों के बाद सामने आई जानकारी कहती है कि यह उस दौर की खूबसूरत महिलाओं में से एक थी। इसकी आंखें भूरी थी। टीम का कहना है, 1820 में जब इसकी खोज हुई थी तो इसके दांत सुरक्षित पाए गए थे। इससे इसका चेहरा तैयार करने में बड़ी मदद मिली है।

खबरें और भी हैं…

Source link