- Hindi News
- National
- Woman And Her 6 Year Old Daughter Gangraped In Moving Car In Roorkee, Uttarakhand
हरिद्वार11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक महिला और उसकर छह साल की बच्ची के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, एक शख्स और उसके दोस्तों ने उन दोनों को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।
पुलिस ने बताया कि रात के समय महिला अपनी बेटी के साथ एक मुस्लिम धार्मिक स्थल पीरन कलियार से लौट रही थी, जब उसे सोनू नाम के एक शख्स ने लिफ्ट दी। उस कार में सोनू के कुछ दोस्त भी बैठे थे।
महिला और बच्ची को नहर के पास फेंक के फरार हुए आरोपी
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस प्रमेंद्र डोवाल ने बताया कि महिला के आरोप के मुताबिक सोनू और उसके दोस्तों ने महिला और बच्ची का रेप किया और एक नहर के पास दोनों को फेंक कर चले गए। महिला किसी तरह आधी रात को पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला यह ठीक-ठीक नहीं बता सकी कि कार में कितने लोग बैठे थे, हालांकि उसने यह बताया कि कार चलाने वाले शख्स का नाम सोनू था। दोनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि दोनों के साथ रेप हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। सभी की तलाश जारी है।
More News
Maldives: विदेश मंत्री मूसा जमीर का पहला भारत दौरा, भारत से तल्ख रिश्तों के बीच साझेदारी मजबूत करने की कवायद
नाम में क्या रखा है.. औरंगाबाद-उस्मानाबाद के नाम बदलने पर हाईकोर्ट की प्रतिक्रिया सुनिए
‘अब्बा के लिए जरूरी हो गया था उमेश पाल को मारना…’, जेल में अतीक के बेटे का खुलासा – India TV Hindi