11:40 AM, 17-Jan-2022
दिल्ली में कम हो रहे मामले: सत्येंद्र जैन
दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये राजनीतिक बातें हैं, मैं यह भी बता सकता हूं कि दिल्ली में हरियाणा के कितने लोग पॉजिटिव हैं। दिल्ली में बाहर से हर दिन 1,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
09:17 AM, 17-Jan-2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 58 हजार 89 ( 2,58,089) नए मामले आए और 385 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1 लाख 51 हजार 740 लोग स्वस्थ भी हुए। बता दें कि आज, कल की तुलना में 13 हजार मरीज कम आए हैं। रविवार को बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए थे।
- सक्रिय मामले: 16,56,341
- कुल रिकवरी: 3,52,37,461
- कुल मौतें: 4,86,451
- कुल वैक्सीनेशन: 1,57,20,41,825
- ओमिक्रोन के कुल मामले: 8,209
09:00 AM, 17-Jan-2022
बंगाल में पिछले 24 घंटे में 14 हजार से अधिक केस
पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे मे कोरोना के 14,938 मामले सामने आए और 36 लोगों की मौत हो गई।
08:00 AM, 17-Jan-2022
भारत में पिछले आठ दिनों में 16 लाख से अधिक मामले
भारत ने पिछले आठ दिनों में 16 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए, जो 17-23 मई, 2021 के बाद से 34 सप्ताह में सबसे अधिक है। पिछले सप्ताह, देश में 7.84 लाख मामले दर्ज किए गए थे।
07:34 AM, 17-Jan-2022
Corona Live: सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में कोरोना के मामले हो रहे कम, आज आ सकते हैं करीब 14 -15 हजार मरीज
देश में जहां कोरोना की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी दिखाई दे रही है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली में कुल 203 मौतें हुईं जो कि देश भर में सबसे अधिक है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्ताह 51 लोगों की जान गई थीं। यानी कि पिछले सप्ताह की तुलना में मृतकों की संख्या में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई। इसके अलावा पंजाब में भी स्थिति बिगड़ रही है। यहां बीते 24 घंटे में 7,396 संक्रमित मरीज सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई।
More News
Old Temples Rebuilt: इस राज्य के मुख्यमंत्री ने की मांग- देश में जहां भी तोड़े गए मंदिर, उनका फिर से हो निर्माण
राशन कार्ड सरेंडर-रिकवरी करने को लेकर योगी सरकार ने कहा- कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ
त्रिपुरा बीजेपी में सब ठीक नहीं? मंत्री ने बिप्लब देव की तुलना महात्मा गांधी, विवेकानंद से की