CWG 2022 Day 7 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचीं, पीवी सिंधु भी जीतीं

CWG 2022 Day 7 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचीं, पीवी सिंधु भी जीतीं

04:02 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: हैमर थ्रो में मंजू बाला फाइनल में पहुंचीं

मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 59.68 मीटर का थ्रो किया और क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं। 

03:31 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में पीवी सिंधु जीतीं

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। सिंधु ने फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। 

03:20 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सिंधु का सामना मालदीव की खिलाड़ी से

बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना मालदीव की फतिमाह नबहा से हो रहा है। सिंधु ने पहला सेट 21-4 के अंतर से जीत लिया है। 

03:12 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में

हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 23.42 सेकेंड के समय में अपनी रेस पूरी की और अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं। 

02:50 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: हैमर थ्रो में सरिता और मंजू बाला का मुकाबला शुरू

हैमर थ्रो में सरिता और मंजू बाला का मुकाबला शुरू हो चुका है। सरिता ने अपने पहले प्रयास में 57.58 मीटर की दूरी तय की है। वहीं, मंजू का पहला थ्रो 59.68 मीटर का रहा। 

12:32 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: छठे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और कुल पांच पदक हासिल किए। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। छठे दिन भारत के प्रदर्शन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:30 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

एथलेटिक्स

महिला हैमर थ्रो क्वालिफाइंग राउंड – सरिता सिंह, मंजू बाला, दोपहर 2:30 बजे

महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट 2 – हिमा दास, दोपहर 3:03 बजे 

पुरुषों की लंबी कूद फाइनल – मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया, अगस्त 5 रात 12:12 बजे

मुक्केबाजी

अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे

जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे 

सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे 

रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

जिमनास्टिक

बवलीन कौर – व्यक्तिगत योग्यता सब-डिवीजन 1, शाम 4:30 बजे 

हॉकी

पुरुष टीम,भारत बनाम वेल्स, शाम 6:30 बजे

लॉन बॉल

मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल) शाम 4 बजे 

स्क्वैश

सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे 

सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे 

दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे

जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे

जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

टेबल टेनिस (शाम 8:30 बजे से)

सानिल शेट्टी/रीथ टेंशन – मिश्रित युगल 

साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा – मिश्रित युगल 

अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला – मिश्रित युगल 

रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा – महिला एकल 

हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी और शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन 

पैरा टेबल टेनिस

भवानी हसमुखभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे

बेबी सहाना रवि (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे

सोनलबेन मनुभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) शाम 4:20 बजे 

राज अरविंदन अलगर (पुरुष एकल वर्ग) शाम 5:30 बजे

12:23 PM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Day 7 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचीं, पीवी सिंधु भी जीतीं

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आज सातवां दिन है। इस इवेंट अब तक भारत पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य सहित कुल 18 पदक जीत चुका है। आज लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर से पदक की उम्मीद है। इसके अलावा पैरा पावरलिफ्टिंग में भी देश को पदक मिल सकता है। पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला वेल्स के साथ है और इसमें भी भारत के जीतने की उम्मीद है। इसके अलावा बॉक्सिंग में चार खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर सकते हैं। 

Source link