ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
चौथा क्वार्टर
इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में मैच का तीसरा गोल किया। उसने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम धीरे-धीरे हार के करीब बढ़ रही है।
तीसरा क्वार्टर
इंग्लैंड ने इस क्वार्टर में एक और गोल किया। उसने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने गोल किया।
दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। भारत ने गोल करने के सात प्रयास किए। इसमें एक पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल है। इसके बावजूद टीम इंडिया एक भी गोल नहीं कर सकी।
पहला क्वार्टर:
पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। जिसेल एंसली ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत ने इस गोल के खिलाफ अपील की, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।
ओलंपिक में इंग्लैंड से हारी थी भारतीय टीम
भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। पूल ए के मैच में कप्तान सविता पूनिया की टीम इंग्लैंड को हराकर टोक्यो की हार का बदला लेने के साथ ही नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करना चाहेगी।
2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 0-6 से हार गई थी। इसलिए भारतीय टीम एक जीत के साथ इंग्लैंड से कई बदले पूरे करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। हाल ही में हुए विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत से 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम अपना तीसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। इंग्लैंड ने मैच में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसके लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। टीम इंडिया को मैच में वापसी के लिए लगातार गोल करने होंगे। उसने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। महिला टीम के पास इंग्लैंड से बदला लेने का मौका है। उसे पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में इंग्लिश टीम से हार मिली थी।
चौथा क्वार्टर
इंग्लैंड ने चौथे क्वार्टर में मैच का तीसरा गोल किया। उसने मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम धीरे-धीरे हार के करीब बढ़ रही है।
तीसरा क्वार्टर
इंग्लैंड ने इस क्वार्टर में एक और गोल किया। उसने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 40वें मिनट में टेस होवार्ड ने गोल किया।
दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। भारत ने गोल करने के सात प्रयास किए। इसमें एक पेनल्टी कॉर्नर भी शामिल है। इसके बावजूद टीम इंडिया एक भी गोल नहीं कर सकी।
पहला क्वार्टर:
पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। जिसेल एंसली ने मैच के तीसरे मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत ने इस गोल के खिलाफ अपील की, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया।
ओलंपिक में इंग्लैंड से हारी थी भारतीय टीम
भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। पूल ए के मैच में कप्तान सविता पूनिया की टीम इंग्लैंड को हराकर टोक्यो की हार का बदला लेने के साथ ही नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करना चाहेगी।
2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 0-6 से हार गई थी। इसलिए भारतीय टीम एक जीत के साथ इंग्लैंड से कई बदले पूरे करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। हाल ही में हुए विश्वकप में इंग्लैंड ने भारत से 1-1 से ड्रॉ खेला था।
More News
Divya Kakran: ‘देश के लिए मेडल जीत लाई, दिल्ली सरकार का दिल नहीं जीत पाई,’ दिव्या काकरान ने बताई आपबीती
राखी बांधने मायके जा रही थीं बहनें, बीच नदी में नाव पलटने से 2 दर्जन से ज्यादा लापता
खुला चैलेंज: आओ CBI, आओ ED, मेरे घर में ही दफ्तर खोल लो, सरकार बनाकर बोल्ड हो गए हैं तेजस्वी यादव