India vs England Hockey Live: इंग्लैंड के खिलाफ भारत 1-0 से आगे, ललित उपाध्याय ने तीसरे मिनट में किया गोल

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष हॉकी में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी है। टीम इंडिया का पूल-बी में यह दूसरा मुकाबला है। भारत मैच में 1-0 से आगे चल रहा है। उसके लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने तीसरे मिनट में किया। इससे पहले भारत ने रविवार (31 जुलाई) को अपने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था। टीम इंडिया जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी। भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक मैच में इंग्लैंड को ही हराया था।

पहला क्वार्टर:
भारत का पहला पेनल्टी कॉर्नर तीसरे मिनट में मिला। भारत को इस पर सफलता मिली। हरमनप्रीत सिंह के ड्रैगफ्लिक पर ललित उपाध्याय ने शानदार गोल किया। ललित ने ही यह पेनल्टी कॉर्नर बनवाया था और उन्होंने ही गोल कर भारत को मैच में आगे किया। इंग्लैंड को चौथे मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने गोल नहीं होने दिया। भारत को चौथे और सातवें मिनट में दो और  पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उस पर टीम इंडिया गोल नहीं कर सकी।

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11: मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), श्रीजेश (गोलकीपर), अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, अभिषेक, ललित कुमार उपाध्याय।

घाना के खिलाफ भारत ने रचा था इतिहास
घाना के खिलाफ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में बारबाडोस को 20-1 से हराया था।

विस्तार

Source link