IPL 2022 Mega Auction: मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल

{“_id”:”61eb9fd9895a7e055409d36f”,”slug”:”1214-players-registerd-for-ipl-2022-mega-auction-to-be-held-in-bengaluru”,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IPL 2022 Mega Auction: मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:40 AM IST

सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी। अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ियों ने इस मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है। इसमें भारत के 896 और विदेशों के 318 खिलाड़ी शामिल हैं। 

आईपीएल

आईपीएल
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हुआ और अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ी नामित हो चुके हैं। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि यह मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची नहीं है। अभी इनमें से खिलाड़ियों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें हैं, जो इस सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं। 

मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मैच खेलती हैं। 

मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी बिकेंगे
आईपीएल की एक टीम अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इसमें से 33 खिलाड़ी पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 70 है। 

मेगा ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

  • 61 खिलाड़ी जो भारत के लिए कम से कम एक मैच खेले हैं। 
  • 209 खिलाड़ी जो कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
  • 41 खिलाड़ी जिनकी राष्ट्रीय टीम के पास अभी भी टेस्ट टीम का दर्जा नहीं है। (जैसे- नामीबिया, कनाडा आदि)
  • 143 भारतीय खिलाड़ी, जो पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन भारत के लिए नहीं खेले हैं। 
  • छह विदेशी खिलाड़ी, जो पहले आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन अपने देश के लिए नहीं खेले हैं।
  • 692 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है।
  • 62 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खोला है। 

जानिए किस देश के कितने खिलाड़ी हुए नामित

देश 

खिलाड़ियों की संख्या

भारत896

अफगानिस्तान

20

ऑस्ट्रेलिया

59

बांग्लादेश

9

इंग्लैंड

30

आयरलैंड

3

न्यूजीलैंड

29

दक्षिण अफ्रीका

48

श्रीलंका

36

वेस्टइंडीज

41

जिम्बाब्वे 

2

भूटान 1
नामीबिया 5
नेपाल 15
नीदरलैंड1
ओमान 3
स्कॉटलैंड 1
यूएई1
अमेरिका14

विस्तार

Source link