KKR vs PBKS Live Score: वैंकटेश 67 रन बनाकर आउट, केलकाता को लगा तीसरा झटका

08:42 PM, 01-Oct-2021

वैंकटेश 67 रन बनाकर आउट

15वें ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को बड़ा झटका लगा। रवि बिश्नोई ने अय्यर को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। अय्यर ने 49 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। बिश्नोई का मैंच में यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट किया था।

08:29 PM, 01-Oct-2021

वैंकटेश अय्यर ने जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक

13वें ओवर की पहली गेंद पर वैंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

 

08:25 PM, 01-Oct-2021

त्रिपाठी 34 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी (34) को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। त्रिपाठी और वैंकटेश के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।

08:19 PM, 01-Oct-2021

10 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 77/1

10 ओवर्स के बाद कोलकाता ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। वैंकटेश अय्यर 44 और राहुल त्रिपाठी 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

08:07 PM, 01-Oct-2021

वैंकटेश-राहुल त्रिपाठी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

वैंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

 

08:01 PM, 01-Oct-2021

कोलकाता का स्कोर 50 के पार

सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन लिया। इसके साथ ही कोलकाता का स्कोर 50 हो गया। वहीं, अगली गेंद पर वैंकटेश ने चौके के साथ केकेआर के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।

07:59 PM, 01-Oct-2021

पावरप्ले में कोलकाता का स्कोर 48/1

पावरप्ले में कोलकाता ने एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए। वैंकटेश 27 और राहुल त्रिपाठी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

07:57 PM, 01-Oct-2021

वैंकटेश ने लगातार जड़े दो चौके

वैंकटेश ने छठे ओवर में नाथन एलिस की दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए।

07:55 PM, 01-Oct-2021

पांच ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 37/1

पांच ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 37/1. वैंकटेश अय्यर 18 और राहुल त्रिपाठी 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

07:40 PM, 01-Oct-2021

कोलकाता को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (7) को आउट किया। 

07:39 PM, 01-Oct-2021

दो ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 17/0

दो ओवर्स के बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। वैंकटेश अय्यर 10 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:34 PM, 01-Oct-2021

पहले ओवर की पहली गेंद पर वैंकटेश ने चौके से अपना खाता खोला

वैंकटेश ने पहले ओवर की पहली गेंद पर चौके से अपना खाता खोला। 

07:31 PM, 01-Oct-2021

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वैंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। पंजाब की तरफ से फैबियन एलेन पहला ओवर डाल रहे हैं। 

 

07:09 PM, 01-Oct-2021

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, टिम सेफर्ट, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती

 

07:08 PM, 01-Oct-2021

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

 पंजाब किंग्स: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हूडा, फैबियन एलेन, नाथन एलिस, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

Source link