LIVE: पंजाब में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, जानिए आप की लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

LIVE: पंजाब में मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज, जानिए आप की लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में आज (शनिवार को) मंत्रिमंडल (Cabinet) का गठन होगा. आज सुबह 11 बजे पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार की कैबिनेट के मंत्री (Minister) पद और गोपनीयता की शपथ (Oath) लेंगे. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.

कौन बनेगा पंजाब विधान सभा का स्पीकर?

बता दें कि मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ में होगा. सूत्रों के अनुसार, पंजाब कैबिनेट में 8 से 10 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. मंत्रिमंडल के गठन के बाद बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे कैबिनेट की पहली बैठक होगी. सूत्रों की मानें तो कुलतार सिंह संधवां पंजाब विधान सभा के स्पीकर होंगे. वो आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. कुलतार सिंह संधवां कोटकपुरा से दूसरी बार विधायक बने हैं.

ये भी पढ़ें- रूस से सस्ता तेल खरीदने की तैयारी में भारत! प्रतिबंधों पर सुनाई खरी-खरी

शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले भगवंत मान?

पंजाब में मंत्रियों की शपथ से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा. पंजाब की AAP सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है.’

कैबिनेट में शामिल होंगे 10 मंत्री

जान लें कि पंजाब की कैबिनेट में 10 मंत्री शामिल होंगे. हरपाल सिंह चीमा, डॉक्टर बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO और डॉक्टर विजय सिंगला मंत्री बनेंगे. इसके अलावा गुरमीर सिंह मीत हायर और हरजोत सिंह बैंस भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर जिम्पा भी मंत्री बनेंगें.

LIVE TV

Source link