LIVE IPL 2021, CSK vs RCB: धूल भरी आंधी की वजह से टॉस में हो रही देरी, कोहली-धोनी मैदान पर

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 35वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी की पारी जारी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की सलामी जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। चेन्नई के कप्तान एम धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

ALL LIVE UPDATES:

7:52 PM: क्या जबरदस्त शुरुआत करी है कोहली और पडिक्कल की जोड़ी की। विराट ने दीपक चाहर के ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके जड़े तो आखिरी पर पडिक्कल ने एक जोरदार चौका लगाया। पहले ओवर के बाद आरसीबी ने बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन बना लिए हैं। कोहली 9 और पडिक्कल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

7:47 PM: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मैदान पर उतरे हैं। मैच आज धूल भरी आंधी की वजह से 15 मिनट की देरी से शुरू हो रहा है। 

7:40 PM: आरसीबी की तरफ से टिम डेविड आज आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह सिंगापुर के खिलाड़ी हैं और विश्व की तमाम बड़ी टी-20 लीग में खेल चुके हैं। कोहली आज उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

 

7:37 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, मोईन अली, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। 

 

7:31 PM: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

 

7:26 PM: टॉस अब भारतीय समय के अनुसार 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। शारजाह के मैदान पर आई इस धूल भरी आंधी की वजह से इस रोमांचक मैच के आगाज के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इस महामुकाबले की शुरुआत अब 7 बजकर 45 मिनट से होगी। 

 

7:15 PM: धूल भरी आंधी की दखलअंदाजी ्अभी भी जारी है और इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। अगला इंस्पेक्शन भारतीय समय के मुताबिक 7 बजकर 25 मिनट पर किया जाएगा। 

 

7:12 PM: शारजाह में लगातार चल रही धूल भरी आंधी की वजह से टॉस अबतक नहीं हो सका है। पहले 10 मिनट बाद टॉस करने का फैसला किया गया था, पर आंधी के जारी रहने पर अभी टॉस होने में और समय लगेगा। 

 

 

Source link