SKM का केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को जवाब: MSP कमेटी का चेयरमैन कौन होगा?, सिफारिशें तुरंत लागू होंगी या नहीं, यह बताएं तभी भेजेंगे नाम

SKM का केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को जवाब: MSP कमेटी का चेयरमैन कौन होगा?, सिफारिशें तुरंत लागू होंगी या नहीं, यह बताएं तभी भेजेंगे नाम

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Narendra Tomar Vs SKM, Samyukt Kisan Morcha On MSP Committee Over Center Government 

चंडीगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के MSP कमेटी के लिए नाम न भेजने पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने जवाब दिया है। मोर्चा से जुड़े भारतीय किसान यूनियन, एकता (डकौंदा) के जगमोहन सिंह ने कहा कि मंत्री ने एकतरफा बात कही है। केंद्र ने हमसे 2 नाम मांगे थे। इस चिट्‌ठी के जवाब में हमने पूछा था कि इस कमेटी के मेंबर और चेयरमैन कौन होंगे?। चेयरमैन कृषि से जुड़ा होगा या फिर कोई राजनीतिक नेता?। हम चाहते हैं कि कोई किसान चेयरमैन बने।

वहीं इस कमेटी की सिफारिशें तुरंत लागू होंगी या पिछली कमेटियों की तरह फाइल धूल फांकती रहेगी?। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने केंद्र को पत्र लिखा था। ई-मेल भी भेजी गई थी। जिसके बारे में अभी तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है।

संयुक्त किसान मोर्चा नेता जगमोहन सिंह

संयुक्त किसान मोर्चा नेता जगमोहन सिंह

कृषि मंत्री ने कहा – SKM ने नाम नहीं दिए
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने राज्यसभा में कहा कि जैसे ही SKM से नाम मिल जाएंगे तो MSP पर तुरंत कमेटी बना दी जाएगी।। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस घोषणा पर कायम है।

कानून वापसी के वक्त PM ने की थी घोषणा
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर 378 दिन किसान आंदोलन चला था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून वापसी की घोषणा कर दी। उसी दिन पीएम ने कहा था कि केंद्र सरकार MSP कमेटी बनाएगी।

इसी भरोसे पर खत्म हुआ आंदोलन
किसानों ने एक साल से ज्यादा दिन तक दिल्ली बॉर्डर पर कानूनों के विरोध में आंदोलन किया। कानून वापस हो गए लेकिन फिर उन्होंने MSP का भी मुद्दा उठाया। इसके बाद केंद्र और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच बातचीत चली। जिसमें समझौता हुआ कि केंद्र MSP कमेटी बनाएगा। जिसमें SKM के मेंबर भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link