Weather Report : रात में आंधी-बारिश से बढ़ी मुसीबत, रक्षामंत्री राजनाथ की फ्लाइट समेत कई उड़ानें डायवर्ट, आज के लिए यलो अलर्ट

सार

बीते नौ सालों में सबसे गर्म रहा शुक्रवार का दिन, पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज। आगामी 24 मई तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश का दौर जारी रहेगा। 

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली में शुक्रवार शाम को मौसम का मिजाज बदला। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। देर रात धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी ने गर्मी के तेवर कुछ ठंडे करके राहत पहुंचाई। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में रात को आंधी बारिश के कारण, कई उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली में खराब मौसम के कारण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उड़ान सहित कम से कम 11 उड़ानों को डायवर्ट किया गया।

राजधानी में शुक्रवार का दिन 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन में व बीते नौ सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2013 में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक आंधी-तूफान के साथ गर्मी से राहत की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से दोपहर में कई इलाकों में लू व गंभीर स्तर की लू दर्ज की गई। हवा में नमी का स्तर 15 से 71 फीसदी रहा। 

मुंगेशपुर में पारा पहुंचा 47.1 डिग्री सेल्सियस 
दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम पारा सबसे अधिक 47.1 व पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ। वहीं, जफरपुर में 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन इलाकों में पारा अधिक होने की वजह से गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाता है, तब लू की घोषणा की जाती है। वहीं, पारा 40 या इससे अधिक होने पर व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गंभीर स्तर की लू की घोषणा की जाती है। 

आज के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा व इससे अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने की वजह से अगले चार दिनों में पारा गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा व गर्मी से राहत मिलेगी। 

अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:08 बजे
सूर्योदय का समय: 5:27 बजे

पूर्वानुमान…
दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चलेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

विस्तार

Source link