आज चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान: सरहद सील; मोहाली बॉर्डर पर काटी रात; CM भगवंत मान से मुलाकात पर अड़े

आज चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान: सरहद सील; मोहाली बॉर्डर पर काटी रात; CM भगवंत मान से मुलाकात पर अड़े

चंडीगढ़13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहाली में रात को सड़क पर सोए किसान। - Dainik Bhaskar

मोहाली में रात को सड़क पर सोए किसान।

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर आंदोलन में डटे किसान आज चंडीगढ़ कूच करेंगे। किसानों ने पंजाब की AAP सरकार को आज सुबह तक का समय दिया था। किसान CM भगवंत मान से मुलाकात पर अड़े हुए हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर बात नहीं हुई तो फिर वह चंडीगढ़ कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस के बैरिकेड तोड़कर किसान आगे बढ़ेंगे। किसानों की रात भी मोहाली बॉर्डर पर सड़क पर ही कटी। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि अगर हम एक बैरिकेड तोड़ सकते हैं तो बाकी भी तोड़ सकते हैं।

सड़क पर चारपाई लगा लेटे किसान

सड़क पर चारपाई लगा लेटे किसान

धान की रोपाई और गेहूं पर मुआवजा बड़ी किसान
पंजाब सरकार ने इस बार किसानों को एक साथ धान की रोपाई न करने को कहा है। इसके लिए राज्य को 4 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 18, 20 और 22 जून को 6-6 जिलों और बचे 5 जिलों में 24 जून से धान की रोपाई होगी। सरकार ने यह कदम बिजली की कमी दूर करने के लिए उठाया। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा किसान इस बार गेहूं की कम झाड़ की वजह से 500 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मांग रहे हैं। इसको लेकर सहमति भी बनी लेकिन सरकार ने कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया।

इसलिए आई धरने की नौबत
किसान नेता हरिंदर लक्खोवाल ने कहा कि एक महीने पहले हमारी CM भगवंत मान से मुलाकात हुई थी। उन्होंने 10 दिन में मांगें मानने का भरोसा दिया था। इसके बाद न तो मांगें मानी गईं और न ही मान ने मीटिंग के लिए दोबारा वक्त दिया। इसके बाद हमने 17 मई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया।

खबरें और भी हैं…

Source link