कर्नाटक में भाजपा की 23 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी: इनमें सिर्फ 2 महिलाएं शामिल; 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए

कर्नाटक में भाजपा की 23 कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट जारी: इनमें सिर्फ 2 महिलाएं शामिल; 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए

बेंगलुरुएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने बुधवार देर रात कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 23 नाम हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इससे पहली भाजपा ने 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 224 सीटों में 212 सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

दूसरी लिस्ट में 7 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए। 212 सीटों में अभी तक 19 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा चुके हैं।

दूसरी लिस्ट में भी शेट्टर का नाम नहीं
अभी तक किसी भी सीट के लिए ईश्वरप्पा और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। शेट्टर हुबली-धारवाड़ से विधायक हैं। उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है। टिकट न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस बयान के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया, जहां उन्होंने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

KGF सीट से अश्विनी संपांगी चुनाव लड़ेंगे
कोलार गोल्ड फील्ड (KGF) से भाजपा ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवार अश्विनी संपांगी को मैदान में उतारा है। दावणगेरे उत्तर से मौजूदा विधायक रवींद्रनाथ का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह लोकीकेरे नागराज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, बिंदूर के मौजूदा विधायक सुकुमार शेट्टी का नाम भी दूसरी लिस्ट में नहीं है। उनकी सीट से गुरूराज गुंटूर को टिकट दिया गया है। हावेरी से नेहरू ओलेकर की जगह गवीसिदप्पा को मैदान में उतारा गया है। चामुंडेश्वरी से JDS विधायक जीटी देवेगौड़ा के दामाद रामचंद्र गौड़ा को टिकट दिया गया है।

BJP कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट देखें…

भाजपा ने पहली लिस्ट में 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी
BJP ने मंगलवार रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इसमें सिर्फ 8 महिलाएं थीं। CM बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब सिर्फ 35 नामों का ऐलान होना बाकी है।

वहीं, टिकट न मिलने पर कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवादी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बुधवार को कहा था कि मैं गुरुवार को और कड़ा फैसला लूंगा और शुक्रवार को अपना काम शुरू कर दूंगा। उनके इस्तीफे को लेकर राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि वे उनके संपर्क में नहीं हैं।

कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी शिवकुमार के खिलाफ लड़ेंगे मंत्री आर अशोक
BJP के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री आर अशोक को दो सीटों से मैदान में उतारा जा रहा है। वे राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से और इसके अलावा पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

मंत्री वी सोमन्ना भी दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। वरुणा सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से होगा। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से भी टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट तो मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

BJP ने OBC से 32, SC से 30, ST से 16 और 5 वकीलों को टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर पर ये लिस्ट जारी की।

BJP कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट देखें-

सीनियर लीडर के एस ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से इनकार किया
कर्नाटक भाजपा के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मैंने बेंगलुरु में हुई कर्नाटक भाजपा चुनाव समिति की बैठक में अपने डिसीजन के बारे में बताया था, लेकिन पार्टी के नेताओं प्रह्लाद जोशी, नलिन कुमार कतील समेत अन्य नेताओं ने मेरे फैसले से इनकार कर दिया था।

उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को हुई थी बैठक

तस्वीर 9 अप्रैल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक से लौटकर सीधे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया था।

तस्वीर 9 अप्रैल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक से लौटकर सीधे पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया था।

उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे।

10 को वोटिंग होगी, 13 मई को नतीजे आएंगे
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक की राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पोस्टर बॉय, पार्टी चाहती है चुनाव लीड करें

80 साल के येदियुरप्पा राजनीति से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद भी भाजपा नेतृत्व चाहता है कि विधानसभा चुनाव में पूर्व CM मुख्य भूमिका में रहें। चुनाव में उन्हें सबसे आगे रखने की कई वजहें हैं। उन्होंने न सिर्फ पार्टी को जमीनी स्तर पर खड़ा किया है बल्कि चार बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

हिजाब, हलाल, अजान को लेकर विवाद; क्या कर्नाटक में चुनावों की वजह से गर्माने लगी ध्रुवीकरण की राजनीति?

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में हिजाब, हलाल, अजान जैसे मुद्दे चर्चा में रहे हैं। भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार बायोकॉन चीफ किरण मजूमदार शॉ ने भी कर्नाटक में बढ़ते धार्मिक विभाजन पर चिंता जताई है। शॉ का इशारा ‌BJP शासित इस दक्षिण भारतीय राज्य में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे ध्रुवीकरण की ओर है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link