कोरोना देश में LIVE: तीसरी लहर में पहली बार 1 दिन में 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक; डेली केस लगातार दूसरे दिन 2 लाख के पार

  • Hindi News
  • National
  • Omicron Coronavirus Variant Outbreak India LIVE Updates | Mumbai Delhi Bhopal Indore Kerala Rajasthan Haryana, Reported Cases And Deaths By State Wise

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान गुरुवार को पहली बार ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख के पार पहुंच गया है। हालांकि देश में लगातार 8वें दिन 1 लाख और लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं।

गुरुवार को 2 लाख 62 हजार 022 केस मिले, जो पिछले दिन के 2.47 लाख केस से करीब 12 हजार ज्यादा है। हालांकि इस दौरान 1,08,708 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 314 लोगों की मौत हो गई। कुल एक्टिव केस 11.09 लाख से बढ़कर 12.65 लाख हो गए हैं।

देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,85,349 लोगों की मौत हो चुकी है।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। खास बात यह रही कि राज्य में आज ओमिक्रोन का कोई नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.51 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,737 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22% है।

उधर, मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में 16% की कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान मेट्रो सिटी में 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल एक्टिव केस भी दोबारा 1 लाख से नीचे आ गए हैं। अब मुंबई में 95,123 एक्टिव केस हैं।

2. दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोरोना केस मिले हैं। यह 8 महीने बाद राज्य में एक दिन में नए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसे पहले दूसरी लहर के दौरान पिछले साल 3 मई को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट भी 26% से बढ़कर 29% पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अब हर तीन टेस्ट पर एक मरीज संक्रमित मिल रहा है।

राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोगों की मौत हो गईं, लेकिन 22,121 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 94,160 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 29% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.46 लाख हो गई है, जिनमें से 15.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,271 लोगों की मौत हो चुकी है।

3.कर्नाटक
यहां गुरुवार को 25,005 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2363 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 31.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,397 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,15,733 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 12% हो गया है।

4. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 23,467 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8139 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी 32% पर ही है। राज्य में अब तक कुल 18.41 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.89 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,985 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 31 हजार 553 हैं।

5. तमिलनाडु
यहां गुरुवार को 24 घंटे के दौरान 20,911 नए मामले सामने आए, जबकि 6235 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,930 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केस 1,03,610 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13% हो गया है।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

1. राजस्थान
यहां गुरुवार को 9,881 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2757 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,988 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 46,565 हैं।

2. मध्य प्रदेश
यहां गुरुवार को 4,031 लोग संक्रमित पाए गए और 782 लोग ठीक हुए हैं। यहां 3 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.85 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,543 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 17,652 हैं।

3. उत्तर प्रदेश
यहां गुरुवार को 14,735 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1062 लोग ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,946 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 71,022 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब
यहां गुरुवार को 5,939 लोग संक्रमित पाए गए। 2330 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,708 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा
यहां गुरुवार को 7,591 लोग संक्रमित पाए गए और 2760 लोग ठीक हुए। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,085 लोगों की मौत हो गई। कुल 35,979 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
यहां गुरुवार को 11,176 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4285 ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,142 लोगों की मौत हो गई। कुल 50,612 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़
यहां गुरुवार को 6,015 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4636 लोग ठीक हुए और 7 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,634 लोगों की मौत हो गई। कुल 28,797 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार
यहां गुरुवार को 6,393 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3671 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,374 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9. झारखंड
यहां गुरुवार को 4,000 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2731 ठीक हुए और 5 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,189 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,250 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Source link