चंडीगढ़ के बाद IIT मुंबई में MMS कांड: लड़की का आरोप- कैंटीन के कर्मचारी ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ के बाद IIT मुंबई में MMS कांड: लड़की का आरोप- कैंटीन के कर्मचारी ने बाथरूम में रिकॉर्ड किया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 (H10) के बाथरूम में उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, लेकिन उसके मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। मामले में जांच जारी है।

IIT ने कहा कि हम छात्रों से चर्चा कर रहे हैं कि सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठा सकते हैं।

IIT ने कहा कि हम छात्रों से चर्चा कर रहे हैं कि सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठा सकते हैं।

कैंटीन बंद जिसे अब महिला स्टाफ ही खोलेगा
मामला सामने आने के बाद IIT मुंबई ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है, और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।

IIT ने कहा कि आरोपी ने जिस पाइप का इस्तेमाल किया था उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।

वीडियो लीक से जुड़ी ये खबर भी आप पढ़ सकते हैं…

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड की आरोपी के पास 12 आपत्तिजनक फुटेज मिले

पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी VIDEO लीक मामले में आरोपी छात्रा के मोबाइल से 12 और वीडियो मिले हैं। यह वीडियो उसके ही निकले। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसमें उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के नहाते हुए वीडियो मंगवाए गए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link