चन्नी पापी हैं जनता से उन्हें वोट न देने की अपील करूंगा, कांग्रेस नेता का हमला

पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कुछ घंटे पहले कांग्रेस में सबकुछ है के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस पार्टी में असंतोष एक बार फिर सामने आया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जगमोहन कांग ने चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर चरणजीत सिंह चन्नी की शिकायत करते हुए अपने बेटे के लिए टिकट मांगा था।

कांग्रेस के नेता जगमोहन एस कांग ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला। कहा कि वो एक पापी और भ्रष्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने चन्नी पर पीठ में छुरा घोंपने से अपनी पूरी जिंदगी बेकार करने का आरोप लगाया। कांग ने कहा कि वो चमकौर साहिब (मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र) जाएंगे और लोगों से चन्नी को वोट न देने के लिए कहेंगे।

 

बताते चलें कि इससे पहले जगमोहन एस कांग ने अपने बेटे लिए विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग की है। उन्होंने टिकट न मिलने पर कठोर कदम उठाने की भी चेतावनी दी है। दरअसल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी करने के एक दिन बाद, बुधवार को कई उम्मीदवारों ने टिकट नहीं देने पर असंतोष व्यक्त किया। इनमें पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग, मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, दमन बाजवा और सतविंदर बिट्टी शामिल हैं।

Source link