चित्रकूट पहुंचीं प्रियंका गांधी, किया ऐतिहासिक मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में पूजा

Priyanka Gandhi in Chitrakoot, visits historic Matha Gajendranath Shiv Temple- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
प्रियंका गांधी आज चित्रकूट के दौरे पर हैं।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के बाद कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज चित्रकूट के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने चित्रकूट के ऐतिहासिक मत्तगजेंद्र शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का दूध और जल से अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी रामजी दास ने प्रियंका गांधी को मत्तगजेंद्र नाथ की प्रतिमा भेंट की। मान्यता है कि जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास काल में चित्रकूट आए थे तो सबसे पहले भगवान इसी मंदिर में पूजा अर्चना की थी और आशीर्वाद लेकर आगे बढ़े थे। प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक नीलांशु चतुर्वेदी थे।

मंदिर में पूजन के बाद प्रियंका मंदाकिनी किनारे नाव पर बने मंच पर पहुंची। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। खाद की लाइन में खड़े-खड़े कई लोगों ने जान गंवाई। कोरोना काल में बीजेपी सरकार फ्लॉप रही। 

महिलाओं में जोश भरते हुए प्रियंका ने कहा, “बहुत हुआ इंतजार अब, सुनो द्रोपदी शस्त्र उठालो अब गोविंद ना आएंगे। औरों से कब तक आस लगाओगी। कैसी रक्षा मांग रही हो दुशासन दरबारों से। महिलाओं को एक जुट होकर राजनीति में अपना हक मांगना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगी।” उन्होंने अपना प्रतिज्ञा पत्र महिलाओं को पढ़कर सुनाया। कहा कि किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 

Priyanka Gandhi in Chitrakoot, visits historic Matha Gajendranath Shiv Temple

Image Source : INDIA TV

प्रियंका गांधी आज चित्रकूट के दौरे पर हैं।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा। नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी।

!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);

Source link