छुआछूत ने ली दलित छात्र की जान: 9 साल के बच्चे ने मटकी छू ली तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, कान की नस फटने से मौत

छुआछूत ने ली दलित छात्र की जान: 9 साल के बच्चे ने मटकी छू ली तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, कान की नस फटने से मौत

जालोर5 घंटे पहले

दलित छात्र ने स्कूल में पानी की मटकी क्या छू ली, टीचर ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। घटना राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है।

पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में बढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

उस मटकी से सिर्फ टीचर पानी पीते थे
बच्चे के पिता देवाराम ने बताया कि स्कूल में जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे की पिटाई की गई। सामान्य दिनों की तरह 20 जुलाई को भी इंद्र स्कूल गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे प्यास लगी। उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया। उसे नहीं पता था कि यह मटकी स्कूल के टीचर छैल सिंह के लिए रखी गई है। इससे सिर्फ छैल सिंह ही पानी पीते हैं।

छैल सिंह ने इंद्र को बुलाया और जमकर पीटा। इतना पीटा की उसकी दाहिनी आंख और कान पर अंदरुनी चोटें आईं। छैल सिंह ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पहले तो लगा कि हल्की चोट आई है, लेकिन ऐसा नहीं था। पिटाई के बाद इंद्र की तबीयत खराब होने लगी तो उसे जालोर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए।

जालोर से उसी दिन उदयपुर रेफर कर दिया गया था। यहां भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों बाद अहमदाबाद ले गए थे। यहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे मौत हो गई।

20 जुलाई को तीसरी कक्षा के स्टूडेंट इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू लिया था। पिता का आरोप है कि इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। आखिरकार शनिवार दोपहर अहमदाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

20 जुलाई को तीसरी कक्षा के स्टूडेंट इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू लिया था। पिता का आरोप है कि इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। आखिरकार शनिवार दोपहर अहमदाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी टीचर हिरासत में लिया गया
इस बीच शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिटाई से बच्चे के कान की नस फट गई थी। शनिवार को बच्चे की मौत के बाद शनिवार शाम टीचर छैल सिंह को सायला पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्कूल ने बनाई जांच कमेटी
बच्चा सुराणा गांव के ही सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता था। इस मामले के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है। आदेश में बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर सुराना में एक बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) अशोक कुमार दवे और प्रतापराम को जांच सौंपी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल और सीओ हिम्मत सिंह बच्चे के घर पहुंचे। मामले की जांच जालोर सीओ हिम्मत सिंह चारण को सौंपी गई है।

एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज
जालोर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि मर्डर और SC-ST एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। टीचर को हिरासत में लिया गया है। मटकी वाली बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल में पानी की एक बड़ी टंकी है, वहीं सारे लोग पानी पीते हैं। ऐसी जानकारी सामने आई है। स्कूल में पढ़ाने वाले SC टीचर ने भी यही बात बताई है।

Source link