तमिलनाडु के मदुरै शहर में चंडीगढ़ जैसी वारदात: हॉस्टल की लड़कियों की न्यूड वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी युवती, दोनों गिरफ्तार

तमिलनाडु के मदुरै शहर में चंडीगढ़ जैसी वारदात: हॉस्टल की लड़कियों की न्यूड वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को भेजती थी युवती, दोनों गिरफ्तार

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Girls Hostel VIDEO Leak Case; Accused Arrested | Madurai News

चेन्नई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मदुरै शहर एक युवती की ओर से हॉस्टल की लड़कियों की न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर बॉयफ्रेंड को शेयर करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बीते गुरुवार को दर्ज किया गया था, लेकिन अब सामने आया है। फिलहाल, दोनों मदुरै सेंट्रल जेल में बंद हैं।

पुलिस ने बताया कि मदुरै में बीएड की छात्रा जनानी ने अपने हॉस्टल की अन्य लड़कियों की कपड़े बदलते और नहाते हुए की तस्वीरें और वीडियो बनाईं। फिर उन्हें व्हाट्सएप पर रामनाथपुरम कामुदी के रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड आशिक को भेज दिया, जो पेशे से डॉक्टर है।

हॉस्टल की लड़कियों को हुआ शक
पुलिस ने बताया कि एक दिन आरोपी हॉस्टल की लड़कियों का वीडियो बना रही थी, तभी कुछ लड़कियों को उस पर शक हुआ। इस पर उन्होंने उसका फोन चेक किया। फोटो गैलरी में कई लड़कियों के वीडियो और तस्वीरें मिलीं। इसके बाद हॉस्टल वार्डन को बुलाया गया, जिन्होंने मदुरै अन्ना नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पहले अपने वीडियो भेजती थी युवती
पुलिन ने बताया कि जननी मार्च से हॉस्टल में रह रही थी। जननी ने पहले खुद के वीडियो भेजे। बाद में बॉयफ्रेंड के कहने पर अपने हॉस्टल की लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो भेजना शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और डेटा रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब में भेजे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी पता नहीं चल पाया है कि आशिक ने वीडियो किसी को भेजे थे या नहीं।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील VIDEO केस में 2 युवक अरेस्ट

मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोप में हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। एक का नाम रंकज वर्मा और दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। कोर्ट ने आरोपी छात्रा और दोनों युवकों 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

खबरें और भी हैं…

Source link