देश में टीकाकरण का 1 साल: 65 करोड़ आबादी को मिल चुके दोनों डोज लेकिन 11 करोड़ को एक भी डोज नहीं

  • Hindi News
  • National
  • 1 Year Of Vaccination In The Country… 65 Crore Population Has Received Both Doses But 11 Crore Have Not Received A Single Dose

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
15 से अधिक वर्ष की योग्य आबादी में से 90.41 करोड़ को 1 डोज लग चुकी है। - Dainik Bhaskar

15 से अधिक वर्ष की योग्य आबादी में से 90.41 करोड़ को 1 डोज लग चुकी है।

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुए रविवार को एक साल पूरा हो गया है। 16 जनवरी 2021 से शनिवार तक वैक्सीन की 156 करोड़ डोज लगाई गई हैं। देश में 94 करोड़ वयस्क और 15 से 18 साल के 7.40 करोड़ किशाेर हैं। इन्हें मिलाकर फिलहाल वैक्सीन योग्य आबादी 101.40 करोड़ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 64.31% यानी 65.21 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं 89.16% यानी 90.41 करोड़ पात्र लोग सिंगल डोज लगवा चुके हैं। इस तरह 10.99 करोड़ लोगों को एक भी डोज नहीं लगी है। जबकि 25.19 करोड़ लोगों को दूसरी डोज दी जानी है। 10 जनवरी से शुरू हुए अभियान के बाद 38 लाख प्रीकॉशन डोज लगी हैं।

हिमाचल जैसी हिम्मत गुजरात-दिल्ली दिखाएं तो जल्द पा सकते हैं लक्ष्य
किशोरों को टीके लगाने में पंजाब बहुत पीछे: इस साल 3 जनवरी से 15 से 18 साल वाले किशोरों को टीके लग रहे हैं। अब तक 3,25,28,416 किशोर पहली डोज लगवा चुके हैं। आंध्र 87% तो हिमाचल 80% किशोरों को पहली डोज लगा चुके हैं। पंजाब सबसे पीछे है। वहां 5% किशोरों को ही एक डोज लगी है।

दुनिया में भारत कहां… शीर्ष 6 देश जहां सबसे अधिक केस आ रहे, उनमें भारत सबसे नीचे

  • भारत में प्रति 10 लाख आबादी में से 11.0 लाख वैक्सीन की डोज लग रही हैं।
  • बेहतर रफ्तार यूके की है। वहां 10 लाख आबादी में 19.9 लाख डोज लग रही हैं।
  • कई देश बूस्टर डोज भी लगा चुके हैं। भारत में यह हाल ही में शुरू हुए हैं।

इसलिए पिछड़े…12 राज्यों में ही 2.80 करोड़ ने दूसरा डोज नहीं लगवाया, पंजाब में ऐसे ज्यादा

हर माह 30 करोड़ वैक्सीन…
देश में मुख्य रूप से दो वैक्सीन ही लग रही हैं। सीरम की कोविशील्ड वैक्सीन बनाने की क्षमता प्रति माह 25 करोड़ और भारत बायोटेक की 5 करोड़ है।

24 करोड़ डोज का स्टॉक…
सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के पास 10 करोड़ से ज्यादा डोज स्टॉक में हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास भी 14.84 करोड़ टीके रखे हैं।

-डॉ. नरेंद्र अरोड़ा, चेयरमैन, एनटागी​​​​​​​

खबरें और भी हैं…

Source link