पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा: जालंधर में पैदल चलेंगे राहुल गांधी; सांसद के निधन के बाद 24 घंटे रोकी गई

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा: जालंधर में पैदल चलेंगे राहुल गांधी; सांसद के निधन के बाद 24 घंटे रोकी गई

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Rahul Gandhi Yatra Punjab LIVE Update; Amarinder Singh Raja Warring Partap Bajwa Charanjit Channi | Congress Bharat Jodo Yatra Jalandhar

जालंधर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लुधियाना में 2 दिन पहले पैदल यात्रा करते राहुल गांधी। - Dainik Bhaskar

लुधियाना में 2 दिन पहले पैदल यात्रा करते राहुल गांधी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर 3 बजे शुरू होगी। राहुल गांधी जालंधर शहर के खालसा कॉलेज से पैदल चलेंगे। पहले यह यात्रा सुबह 6 बजे फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी से चलनी थी।

हालांकि कल यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। जिसके बाद 24 घंटे के लिए यात्रा रोक दी गई। आज सांसद के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा को शुरू किया जाएगा।

जालंधर में नहीं होगी कान्फ्रेंस
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बनाए गए शेड्यूल के मुताबिक राहुल गांधी ने जालंधर में प्रेस कान्फ्रेंस भी करनी थी। मगर, सांसद के निधन के बाद प्रेस कान्फ्रेंस को भी फिलहाल रद्द कर दिया गया है। यह अब होशियारपुर में होगी। इसके अलावा जालंधर में यात्रा के दौरान डीजे भी नहीं चलेगा।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन:हार्ट अटैक आया, चलते वक्त तमिलनाडु की सांसद से बोले- ज्योति हाऊ आर यू और नीचे गिर पड़े

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब कांग्रेस प्रधान को धक्के:राजा वड़िंग नेता को राहुल गांधी से मिलाने ले जा रहे थे, सुरक्षाकर्मी ने धक्का देकर निकाला

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को धक्के खाने पड़े। पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग किसी खास नेता को राहुल गांधी के करीब ले जा रहे थे। यह देख राहुल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी ने राजा वड़िंग को धक्के देकर एक तरफ कर दिया पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल बोले- पंजाबी मदद करने वाले लोग, गुरुओं ने प्यार करना सिखाया

पंजाब में राहुल गांधी की दूसरी दिन की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर खत्म हो गई है। यहां राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने चोट पहुंचाई पूरी खबर पढ़ें

​​​​​​​पंजाब पहुंचा राहुल गांधी का डुप्लीकेट:भारत जोड़ो यात्रा में देख समर्थक ले रहे सेल्फी, अभी तक राहुल से नहीं मिल पाया

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर आकर रूकेगी। इस यात्रा में सिर्फ पंजाब ही नहीं, पूरे देश से राहुल गांधी के समर्थक पहुंच रहे हैं। इसी बीच सभी को यूपी के मेरठ के फैसल चौधरी ने चौंका दिया। उन्हें देख समर्थक एकटक देखते रहे और सोचते रहे कि आज राहुल गांधी बिना सुरक्षा के क्यों घूम रहे हैं पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link