फ्यूल फॉर इंडिया: फेसबुक के इवेंट में मुद्रा योजना का जिक्र, स्मृति ईरानी बोलीं- 70 फीसदी महिलाओं को मिला लाभ

11:42 AM, 15-Dec-2021

meesho- संजीव बार्नवाल

सोशल कॉमर्स भारत में बहुत पहले से चल रहा है लेकिन टेक्नोलॉजी के आने के बाद इसमें काफी ग्रोथ हुआ है। संजीव ने कहा व्हाट्सएप के जरिह ही हमारा पूरा बिजनेस चल रहा है। व्हाट्सएप के जरिए हम ग्राहकों तक सीधे पहुंच जाते हैं जो कि इसके बिना संभव नहीं था।

11:26 AM, 15-Dec-2021

Fuel for India
– फोटो : meta

mygov के प्रेसिडेंट अभिषेक सिंह ने कहा- पिछले 18 महीनों से व्हाट्सएप के जरिए महामारी में लोगों की मदद की जा रही है। व्हाट्सएप के जरिए एपीआई भी पेश किया गया है। अब लोग व्हाट्सएप के जरिए वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने से लेकर सेंटर पर स्लॉक बुकिंग तक का काम कर सकते हैं। यह सब टेक्नोलॉजी के जरिए ही संभव हुआ है।

11:12 AM, 15-Dec-2021

smriti irani
– फोटो : meta

फ्यूल फॉर इंडिया 2021 में स्मृति ईरानी ने अपने पोर्टल के बारे में बताया। ईरानी ने कहा- टेक्नोलॉजी आज काफी मदद कर रही है। अकेडमिक सिस्टम को टेक्नोलॉजी के मुताबिक अपडेट करने की जरूरत है। महामारी के दौरान एजुकेशन सेक्टर बहुत प्रभावित हुआ है। यदि महिला का एजेंडा क्लियर है तो वह किसी भी ऊंचाई पर जा सकती है। मुद्रा योजना की 70 फीसदी लाभुक महिलाएं हैं। महिलाओं को पहले के मुकाबले अब काफी मौके मिल रहे हैं और फेसबुक जैसी कंपनियां इसमें काफी मदद कर रही  हैं।

11:10 AM, 15-Dec-2021

फ्यूल फॉर इंडिया 2021 के टॉपिक

  • री-इमेजिंग द फ्यूचर ऑफ इंडिया
  • पावर ऑफ एक्सप्रेशन
  • लोकल बिजनेस को कैसे बढ़ाएं
  • महिलाओं को कैसे सशक्त बनाएं
  • महामारी के दौरान मोबाइल कैसे बना सबसे बड़ा हथियार
  • डिजिटल इंडिया का नया चैप्टर
  • सोशल कॉमर्स को आगे बढ़ाना
  • रिटेल बिजनेस को ऑनलाइन कैसे बढ़ाएं
  • मेटावर्स क्या है

10:37 AM, 15-Dec-2021

फ्यूल फॉर इंडिया: फेसबुक के इवेंट में मुद्रा योजना का जिक्र, स्मृति ईरानी बोलीं- 70 फीसदी महिलाओं को मिला लाभ

Fuel for India का दूसरा एडिशन आज यानी 15 दिसंबर को शुरू हो गया है। फ्यूल फॉर इंडिया 2021 के पहले सेशन में कई फेसबुक पार्टनर शामिल हुए। फेसबुक का यह इवेंट भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेंशन पर फोकस है। इस इवेंट के दूसरे सेशन की शुरुआत 11.35 बजे होगी। सेशन में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी शामिल होंगे। इसके अलावा इस इवेंट में जियो की ओर से आकाश अंबानी और ईशा अंबानी भी शामिल होंगे। यह इवेंट पूरी तरह से बिजनेस को लेकर है। इस इवेंट में भारत के कई छोटे और बड़े बिजनेस ग्रुप के सीईओ शामिल हैं।

Source link