बिना पैसे दिए Priyanka Chopra का ट्विटर ब्लू टिक आया वापस? बोलीं- ‘मैं फिर से प्रियंका बन गई’

बिना पैसे दिए Priyanka Chopra का ट्विटर ब्लू टिक आया वापस? बोलीं- ‘मैं फिर से प्रियंका बन गई’

ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का भी ट्विटर का ब्लू टिक हाल ही में गायब हो गया था, जिसकी वजह ट्विटर ब्लू सर्विस का लागू होना था। हालांकि अब एक्ट्रेस का ब्लू टिक वापस आ गया है, जिसको लेकर प्रियंका ने एक ट्वीट किया है। प्रियंका के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इसके लिए कोई पेमेंट नहीं किया है और ये अपने आप ही वापस आ गया है। वैसे बता दें कि शाहरुख खान, सलमान खान आदि का भी ब्लू टिक वापस आ गया है।

क्या है प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट

अभिनेता प्रियंका चोपड़ जोनस का ट्विटर पर ब्लू टिक लौट आया है, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके लिए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है और ये बात प्रियंका के ट्वीट से झलक रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वोह… मुझे नहीं पता लेकिन मेरा ब्लू टिक वापस आ गया। मैं वापस प्रियंका बन गई।’ प्रियंका का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसा हो सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका का ये ट्वीट वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ओर जहां प्रियंका को बधाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स का पूछना है कि आखिर बिना ट्विटर ब्लू  सब्सक्राइब्ड के कैसे उनका ब्लू टिक वापस आ गया। वहीं कुछ ने कमेंट में लिखा है कि प्रियंका ने ट्विटर ब्लू लिया है, लेकिन दिखा नहीं रही हैं।

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेजन प्राइम की वेब सीरीज, सिटाडेल के लिए चर्चा में हैं। ‘सिटाडेल’ के कार्यकारी निर्माता जो और एंथनी रूसो हैं। प्रियंका के अलावा इसमें अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी मुख्य भूमिका में हैं।  वहीं बात एक्ट्रेस के नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट की करें तो वो सिटाडेल के बाद प्रियंका चोपड़ा अब जॉन सीना (John Cena) और इद्रिस एल्बा (Idris Elba) के साथ फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ (Heads Of State) में नजर आएंगी।

Source link