बिहारशरीफ में फिर हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत- 3 घायल; पुलिस पर हमले के बाद कर्फ्यू

बिहारशरीफ में फिर हिंसा, गोलीबारी में एक की मौत- 3 घायल; पुलिस पर हमले के बाद कर्फ्यू

बिहार के नालंदा में रामनवमी के बाद हिंसा और बबाल का दौर थम नहीं रहा। शनिवार को फिर से दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। कई स्थानों पर झड़प हुई और गोलियां भी चलाई गईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो एक अन्य युवक घायल हो गया। दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पूरे शहरी इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शहर में बुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

शहर में शुक्रवार को हुए उपद्रव के बाद शनिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति काबू में रही। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी गश्त लगाते रहे। लेकिन शाम होते ही फिर कई स्थानों पर दो गुट भिड़ गये। गोलीबारी में एक की मौत हो गई। डीएम शशांक शुंभकर व एसपी अशोक मिश्र ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी एहतियातन शहर में कर्फ्यू लगा दी गई है। 

प्रशासन ने उतारा पारा मिलिट्री फोर्स,  दो  एफआईआर दर्ज,  पुलिस ने 25 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

बिहार शरीफ के पहड़पुरा, बनौलिया, अलीनगर, बसार बिगहा, खासगंज, कोनासराय व रेलवे स्टेशन के पास आदि मोहल्लों में गोलीबारी व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें जख्मी पहड़पुरा निवासी की मौत इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान हो गयी। वहीं, पहड़पुरा व खासगंज के एक-एक व्यक्ति को गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। खासगंज में एक अन्य को गोली लगने की सूचना है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। खासगंज मोहल्ले में रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं।

बिहारः मैट्रिक परीक्षा में फेल हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, गम में डूबा परिवार

शनिवार की शाम पहड़पुरा मोहल्ले में दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गये। आगजनी के साथ फायरिंग हुई। जिसमें दो लोग जख्मी हुए। जख्मी किशोर को निजी अस्पताल से पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद बनौलिया मोहल्ले में भी दो गुटों में भिड़ंत हो गयी। यहां किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। 

बिहारः जमीनी विवाद में खूनी खेल, ताबड़तोड़ चली गोलियां; एक महिला समेत 3 की हत्या

देर शाम में खासगंज मोहल्ले में रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। रोड़ेबाजी में कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। इसी तरह, बसार बिगहा, अलीनगर व कोनासराय मोहल्ले में भी झड़प हुई है। कई बार सूचना देने के बाद भी कोनासराय मोहल्ले में पुलिस नहीं पहुंची तो दर्जनों लोग लहेरी थाना पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाने लगे। इस बीच, एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि शहर के हालात पर पूरी नजर है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है।

नालंदा के डीएम ने लोगों से अपील किया है कि वे अपने घरों से नहीं निकलें। सभी अपने घर के अंदर ही रहें। डीएम, एसपी और अन्य पदाधिकारी शहर में गश्ती कर रहे हैं। हालात तनावपूर्ण है।

Source link