भास्कर एनालिसिस: अक्टूबर के 21 दिन में उत्तराखंड में 546%, दिल्ली में 339%, बिहार में 234%, हरियाणा में 139% और राजस्थान में 108% ज्यादा बारिश

  • Hindi News
  • National
  • In The 21 Days Of October, 546% In Uttarakhand, 339% In Delhi, 234% In Bihar, 139% In Haryana And 108% In Rajasthan.

नई दिल्ली2 घंटे पहलेलेखक: अनिरुद्ध शर्मा

  • कॉपी लिंक
इस बार मानसून सामान्य तारीख 17 सितंबर की तुलना में 6 अक्टूबर से विदा होना शुरू हुआ। - Dainik Bhaskar

इस बार मानसून सामान्य तारीख 17 सितंबर की तुलना में 6 अक्टूबर से विदा होना शुरू हुआ।

  • 23-24 अक्टूबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बारिश के आसार; इससे पहले बारिश के रिकॉर्ड

मानसून खत्म होने के बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। इसके चलते अक्टूबर के 21 दिनों में 19 राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। उत्तराखंड में 546% ज्यादा, दिल्ली में 339%, बिहार में 234% और उत्तर प्रदेश में 193% ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। उत्तराखंड में अक्टूबर की 21 तारीख तक आमतौर पर 31 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 202 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के पूरे देश से विदा होने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर रहती है। लेकिन, अब इसके 23 अक्टूबर को अंतिम रूप से विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून सामान्य तारीख 17 सितंबर की तुलना में 6 अक्टूबर से विदा होना शुरू हुआ। फिर राजस्थान से शुरू होकर 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के कुछेक हिस्सों तक पहुंचा।

मैदानी राज्यों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर रहेगा

अगले एक-दो दिन में पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते 23-24 अक्टूबर को मौसम सर्द होगा। 25 अक्टूबर को मौसम साफ होते ही समूचे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मैदानी राज्य कड़ी सर्दी की चपेट में आ जाएंगे।

उत्तराखंड: 100 से ज्यादा फंसे, बड़ी संख्या में लोग लापता

उत्तराखंड में भारी हिमपात के कारण ट्रैकर्स के दल लापता हो गए हैं। बागेश्वर के सुंदरढूंगा ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए 4 ट्रैकर्स की मौत की सूचना है। दो लापता बताए जा रहे हैं। कफनी ग्लेशियर की ओर गया 20 ट्रैकर्स का दल भी लापता है। 9 बिहार रेजीमेंट के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पर्यटकों की खोज में टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link