महाराष्ट्र संकट LIVE: शिंदे का शिवसेना विधायक दल नेता पद पर दावा, डिप्टी स्पीकर को 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजी

महाराष्ट्र संकट LIVE: शिंदे का शिवसेना विधायक दल नेता पद पर दावा, डिप्टी स्पीकर को 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाली चिट्ठी भेजी

  • Hindi News
  • National
  • Uddhav Thackeray; Maharashtra Shiv Sena MLA LIVE Updates | Eknath Shinde, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Sanjay Raut

एक घंटा पहले

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उनके समर्थन में 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। शिंदे ने इस चिट्ठी की एक-एक कॉपी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भी भेजी है।

शिंदे ने डिप्टी स्पीकर को यह चिट्ठी लिखी है, इसमें 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

शिंदे ने डिप्टी स्पीकर को यह चिट्ठी लिखी है, इसमें 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने इशारों-इशारों में कह दिया कि उनके पीछे किस महाशक्ति का हाथ है। गुरुवार को गुवाहाटी के होटल रेडिसन में हुई बागी विधायकों की मीटिंग में शिंदे को अपना नेता घोषित कर दिया।

शिंदे दावा कर रहे हैं कि उनके साथ 49 विधायक हैं। देर रात कुछ और विधायक भी गुवाहाटी पहुंचे हैं। कुल मिलाकर शिंदे की शिवसेना मजबूत हो रही है। संभवत: शिंदे आज भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई बड़ा ऐलान करें। पिछले तीन दिनों में महाराष्ट्र की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसे सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…

1. शिंदे ने बताया उनके पीछे किस महाशक्ति का हाथ
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने आखिरकार इशारों में बता ही दिया कि उनके पीछे कौन सी महाशक्ति काम कर रही है। उन्होंने समर्थक विधायकों से बताया कि जो कुछ भी सुख-दुख है, वह हम सभी का एक है। चाहे जो कुछ हो जाए, हम सब एकजुट हैं और वह भी हमारे अपने ही हैं। वे नेशनल पार्टी हैं। वे महाशक्ति हैं। जिन्होंने पूरे पाकिस्तान यानी आप समझ रहे हैं, वहां कौन है। उन्होंने मुझसे कहा है कि तुमने यह जो निर्णय लिया है, वह बहुत ही ऐतिहासिक है। तुम्हारे पीछे हमारी पूरी शक्ति है। यदि कहीं कुछ भी कमी महसूस हुई तो हम वह महसूस नहीं होने देंगे। इस बात का आश्वासन उन्होंने मुझे दिया है।

ठाकरे के 3 और MLA शिंदे गुट से जुड़े, इनमें रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ शामिल हैं। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे।

ठाकरे के 3 और MLA शिंदे गुट से जुड़े, इनमें रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ शामिल हैं। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे।

2. शरद पवार बोले- बागियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी
एनसीपी चीफ शरद पवार ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। बागियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। सरकार बहुमत में है, ये बात तो विधानसभा में तय होगी। उद्धव ठाकरेजी ने कहा है कि मुंबई आकर बात करें बागी। वो मुंबई आएंगे तो सब साफ होगा। हम सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। अगर वे हमसे भी कहते कि गठबंधन से अलग होना है तो हम अलग भी हो सकते थे। इधर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पवार को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि बागी विधायक मतदान करने सभागृह में आएंगे यदि उनका बाल भी बांका हुआ तो ऐसा करने वाले का घर पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा।

3. राउत बोले- गठबंधन छोड़ देंगे, भुजबल का पलटवार
शिवसेना सांसद संजय राउत ने नाराज विधायकों को मनाने के लिए महा विकास अघाडी गठबंधन (MVA) से अलग होने की बात कही। इस पर एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि अगर कुछ लोग महा विकास अघाडी से बाहर जाना चाहते हैं तो वो बाहर जाने का कोई न कोई रास्ता खोज लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक पार्टी द्वारा भी चलाई जा सकती है। पार्टी के भीतर आंतरिक मतभेद हो सकते हैं। महा विकास अघाडी गठबंधन में तो तीन अलग-अलग पार्टियां शामिल हैं। जिनमें किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार को गिरा दिया जाए।

4. उद्धव को शिंदे खेमे की ओर से लिखी गई चिट्ठी
इससे पहले,​​​ बागी नेता एकनाथ शिंदे ने एक चिट्ठी शेयर की है। चिट्ठी संजय शिरसाट ने लिखी है, मगर इसमें सभी विधायकों की भावनाएं बताईं गई है। चिट्ठी में लिखा है- शिवसेना विधायकों के लिए आपका दरवाजा हमेशा बंद रहता था। आप इन विधायकों की सुनते नहीं थे। वहीं शिंदे हमेशा विधायकों की सुनते थे और आगे भी सुनेंगे।

5. ठाकरे गुट के 12 विधायक गुवाहाटी पहुंचे
शिवसेना से विधायकों का जाना अभी भी जारी है। पिछले 12 घंटे में शिवसेना के पांच और दो निर्दलीय विधायक महाराष्ट्र से गुवाहाटी पहुंचे। इनमें गुलाबराव पाटील, योगेश कदम, सदा सर्वंकर, योगेश पवार और मंगेश कुलांकर शामिल हैं। बाकी दो विधायक मंजुला गावित और चंद्रकांत पाटिल निर्दलीय हैं। सदा, योगेश और मंगेश गुरुवार सुबह गुवाहाटी की रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। इसके बादठाकरे के 3 और MLA रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ भी गुवाहाटी पहुंचे। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे। इसके अलावा गुरुवार देर रात दो अन्य निर्दलीय विधायक किशोर जोडगेवार और गीता जैन भी शिंदे से मिलने गुवाहाटी पहुंचे। इन विधायकों के शिंदे गुट से जुड़ने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक बागी विधायकों को गोवा ले जाया जा सकता है, जिसके बाद वहां से परेड कराने के लिए मुंबई राजभवन लाया जाएगा।

शिवसेना होगी दो फाड़!:बागी विधायकों की राह पर अब 9 सांसद; पार्टी नहीं उद्धव को छोड़ना चाहते हैं; जानिए क्या है वजह

6. भाजपा ने शिंदे को दिया सरकार बनाने का ऑफर
शिवसेना में मची भगदड़ के बीच भाजपा में महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली और असम तक हलचल बढ़ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को बैठक की। सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री रैंक का ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र में भी 2 मंत्री पद देने की पेशकश की है। बैठक के बाद फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए। उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने होटल में पहुंचे। महाराष्ट्र के कई जगहों पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगाया गया है।

7. उद्धव ने पार्टी के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ मीटिंग की
एक दिन पहले सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री पहुंचे उद्धव ठाकरे ने गुरुवार देर शाम शिवसेना के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की। ठाकरे ने पदाधिकारियों से कहा कि वे बीएमसी चुनाव की तैयारियां शुरू करें। सारा फोकस बीएमसी चुनाव पर ही होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को भी मजबूत करने पर जोर दिया।

उद्धव ठाकरे गुधवार देर रात मुख्यमंत्री आवास छोड़कर मातोश्री पहुंचे तो समार्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके साथ पत्नी और दोनों बेटे भी मातोश्री पहुंचे थे।

उद्धव ठाकरे गुधवार देर रात मुख्यमंत्री आवास छोड़कर मातोश्री पहुंचे तो समार्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके साथ पत्नी और दोनों बेटे भी मातोश्री पहुंचे थे।

8. उद्धव के पास अब विकल्प क्या है?
उद्धव के पास अब 2 विकल्प बचे हैं। पहला, शरद पवार की बात मान कर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दें। हालांकि, शिंदे ने महाविकास अघाड़ी के साथ सरकार में रहने से इनकार कर दिया है। दूसरा, फ्लोर टेस्ट का है। संजय राउत फ्लोर टेस्ट की बात कह चुके हैं।

(एकनाथ के साथ 49 विधायक, अब आगे क्या… संभावित सिनेरियो जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

9. गुवाहाटी होटल के बाहर TMC कार्यकर्ताओं का हंगामा
महाराष्ट्र के सियासी घमासान में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की एंट्री हो गई है। 41 शिवसेना और 9 निर्दलीय विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे जिस होटल में ठहरे हैं, उसके बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। इसे रोका जाए। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।

गुवाहाटी में टीएमसी के प्रदर्शन को देखते हुए होटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

गुवाहाटी में टीएमसी के प्रदर्शन को देखते हुए होटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

10. सियासी संकट के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ?
सियासी उठापटक के बीच उद्धव ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया। उद्धव ने फेसबुक लाइव कर कहा- शिंदे मेरे से बात करें, मैं सीएम कुर्सी के साथ ही शिवसेना अध्यक्ष का पद भी छोड़ दूंगा। वहीं शरद पवार ने उद्धव को सलाह दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ही बना दो, पार्टी टूट से बच जाएगी। इधर, गुवाहाटी में बैठे शिंदे ने शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटा दिया।

11. सियासी संकट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?
शिवसेना के करीब 14 विधायक एकनाथ शिंदे के साथ सूरत पहुंच गए। यहां सभी विधायक होटल ली मैरेडियन में रुके। विधायकों के बगावत को देखते हुए उद्धव ठाकरे ने दो दूत को समझौते के लिए भेजा। वहीं शरद पवार ने कहा कि शिवसेना का यह इंटरनल मैटर है। एक विधायक नितिन देशमुख की पत्नी ने अकोला थाने में पति के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Source link