मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट: हिटमैन के लकी मैदान पर न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, PM को भेजी चिट्ठी में किसानों ने लिखी मन की बात

  • Hindi News
  • National
  • Narendra Modi Rohit Sharma | Dainik Bhaskar News Headlines; India Beat New Zealand In 3rd T20 Match At Kolkata, Samyukt Kisan Morcha Writes Letter To PM Modi

24 मिनट पहले

नमस्कार,
आज सोमवार है, तारीख 22 नवंबर; मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष और तृतीया तिथि

सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. त्रिपुरा में पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में TMC के 15 सांसद दिल्ली में धरना देंगे।
  2. दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल मिशन पंजाब की शुरुआत करेंगे। वे मोगा और चंडीगढ़ जाएंगे।
  3. कृषि कानून वापस लिए जाने के ऐलान के बाद किसान लखनऊ में पहली बार महापंचायत करेंगे।
  4. BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के यूपी दौरे पर जाएंगे। वे गोरखपुर और लखनऊ में रहेंगे।

अब कल की प्रमुख खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी
1. टीम इंडिया ने 3-0 से जीती सीरीज, आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराया

कोलकाता में खेले गए टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 3-0 से जीत ली। टीम इंडिया के 184 रनों के टारगेट के सामने न्यूजीलैंड की टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता का ईडन गार्डन रोहित शर्मा के लिए लकी रहा है। IPL का इकलौता शतक और वनडे की सबसे बड़ी पारी उन्होंने यहीं खेली थी।
पढ़ें पूरी खबर…

2. किसानों ने PM मोदी को भेजा लेटर, 6 मांगें पूरी होने तक आंदोलन करते रहेंगे
कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लेटर लिखा है। यह लेटर ई-मेल से भेजा गया है। इसमें किसानों ने 6 मांगें रखी हैं। इनमें MSP को कानून के दायरे में लाना, किसानों पर दर्ज केस वापस लेना और मरने वाले किसानों को मुआवजा भी शामिल है। इन मांगों के पूरे होने तक किसान पहले की तरह आंदोलन करता रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर…

3. DGP कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद और कश्मीर हिंसा से निपटने का फॉर्मूला तय
यूपी पुलिस मुख्यालय में चल रही 56वीं DGP-IGP कॉन्फ्रेंस रविवार को खत्म हो गई। आखिरी दिन PM नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को संबोधित किया। उन्होंने देश की पुलिस फोर्स के फायदे के लिए इंटर ऑपरेबल तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान कश्मीर में बढ़ती हिंसा, बढ़ते साइबर क्राइम, बांग्लादेशी घुसपैठ और नक्सलवाद से निपटने की रणनीति बनी।
पढ़ें पूरी खबर…

4. पटना एम्स बना रहा गंजापन दूर करने वाला हेलमेट, 3 महीने में बाल आएंगे
पटना एम्स में ऐसा हेलमेट बन रहा है, जो गंजेपन की समस्या दूर कर देगा। न्यूरो फिजियोलॉजी के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार का कहना है कि देश में पहली बार स्किन की उस लेयर पर स्टडी की गई है, जहां बाल उगने के बाद ज्यादा समय तक रहकर कमजोर पड़ जाते हैं। इस ट्रीटमेंट में 3 से 4 माह में गंजापन दूर हो जाएगा। इसे रोजाना 3 घंटे पहनने से बालों की जड़ें मजबूत होंगी।
पढ़ें पूरी खबर…

5. कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी एड दिखाया, बिग बी ने भेजा लीगल नोटिस
अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर अपना एड प्रसारित होने से रोकने की मांग की है। बिग बी कई साल से इस कंपनी के एड में नजर आते थे। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था। हालांकि, इसके बाद भी लगातार कमला पसंद का यह एड दिखाया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर…

6. नेवी को मिला INS विशाखापट्टनम, राजनाथ का चीन पर निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में ​​​​​​INS विशाखापट्टनम शिप नौसेना को सौंपा। इस युद्धपोत के जरिए हवा से जमीन, हवा और पानी तीनों में हमला किया जा सकता है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हिंद और प्रशांत महासागर में बेरोकटोक आवाजाही का समर्थन करता है, लेकिन कुछ गैर जिम्मेदार देश समुद्री सीमा पर बने संयुक्त राष्ट्र के नियमों को भी नहीं मानते।
पढ़ें पूरी खबर…

7.UAE की जमीन पर सीक्रेट मिलिट्री बेस बना रहा था चीन, अमेरिका ने रोका
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खलीफा पोर्ट पर चीन चुपचाप एक मिलिट्री बेस बना रहा था। हैरानी की बात यह है कि इस बारे में UAE को भी जानकारी नहीं थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका का दबाव बनाने के बाद UAE ने चीनी कंस्ट्रक्शन रुकवा दिया है। सीक्रेट मिलिट्री बेस की जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसी को सैटेलाइट से क्लिक की गईं तस्वीरों से मिली है।
पढ़ें पूरी खबर…

कुछ अहम खबरें, सिर्फ हेडलाइन में

  1. राजस्थान में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली, विधायकों से गर्मजोशी के साथ मिले पायलट
  2. मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत पर मिलेंगे 50 हजार, डेथ सर्टिफिकेट पर कारण लिखा होना जरूरी नहीं
  3. बैसाखी पर रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, तीन बड़ी फिल्मों से होगा मुकाबला

आज के दिन इतिहास में क्या हुआ था
अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति रहे जॉन एफ कैनेडी की आज के ही दिन 1963 में हत्या कर दी गई थी। कैनेडी को गोली मारने वाला पूर्व मरीन ली हार्वी ओसवाल्ड था। ओसवाल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो दिन बाद ही कैनेडी के एक समर्थक ने ओसवाल्ड की भी हत्या कर दी। इस घटना ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। कैनेडी महज 2 साल, 10 महीने और 2 दिन के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे, लेकिन आज भी उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति में से एक माना जाता है। वे सिर्फ 43 साल की उम्र में प्रेसिडेंट बन गए थे।

और अब आज का विचार
सुबह दिन का सबसे अहम वक्त है, आप जिस तरह अपनी सुबह बिताते हैं, उससे पता चल जाता है कि आपका दिन कैसा होगा। – डेनियल हेंडलर, अमेरिकन म्यूजिशियन

आपका दिन शुभ हो, कल फिर मिलेंगे…

Source link