सार
UPSC Civil Services Exam 2022: भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की भर्ती परीक्षा को भी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत जोड़ दिया गया है। सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘ए’ में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय किया है।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
UPSC CSE Sarkari Naukri IRMS Railway Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की भर्ती परीक्षा को भी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत जोड़ दिया गया है। यानी इस साल आईआरएमएस अर्थात भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की परीक्षा अलग से आयोजित नहीं की जाएगी। इसे सिविल सेवा परीक्षा में ही शामिल कर लिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचित रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी भी की है।
अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘ए’ में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय किया है। तदनुसार, सरकार कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में आईआरएमएस को शामिल करना बंद कर दिया था।
तब से इसे इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के माध्यम से इस परीक्षा को आयोजित किया जा रहा था। उस वक्त यानी दिसंबर 2019 में, रेल मंत्रालय ने जूनियर स्केल से लेकर सभी स्तरों तक भारतीय रेलवे की आठ मौजूदा सेवाओं को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) में एकीकृत करने की घोषणा की थी। इसके लिए, रेल मंत्रालय और कार्मिक मंत्रालय की ओर से फॉर्मूला तैयार किया जाएगा। हालांकि, पिछले दो वर्षों में ऐसी कोई एकीकृत भर्ती नहीं की गई है।
विस्तार
UPSC CSE Sarkari Naukri IRMS Railway Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की भर्ती परीक्षा को भी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत जोड़ दिया गया है। यानी इस साल आईआरएमएस अर्थात भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा की परीक्षा अलग से आयोजित नहीं की जाएगी। इसे सिविल सेवा परीक्षा में ही शामिल कर लिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में सिविल सेवा परीक्षा की अधिसूचित रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी भी की है।
More News
PM बोले- कांग्रेस के नेता कसाब को निर्दोष बता रहे: पाकिस्तान इनका समर्थन करता है, 4 जून के बाद इनका झंडा उठाने वाला भी नहीं मिलेगा
HPBOSE 10th Topper 2024: 10वीं में टॉप तीन में पांच बच्चे, इनमें से चार लड़कियां; रिधिमा बनीं टॉपर
Poonch Terrorist Attack: 7 मई को बेटे का जन्मदिन मनाने आने वाले थे छिंदवाड़ा के सपूत विक्की पहाड़े, पुंछ आतंकी हमले में हुए शहीद