राहुल का पर पीएम पर निशाना: बोले- कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ किया, मोदी ने पीठ में छुरा घोंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:01 PM IST

सार

राहुल ने कहा कि रामायण हो या गीता, मुझे बताएं कि कहा ये लिखा है कि गरीब को मारा जाना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन को सत्ता के लिए अपने भाईयों का वध करने को नहीं कहा था बल्कि सत्य के लिए युद्ध करने के लिए कहा था। गीता में यही लिखा है कि सत्य के लिए लड़ो चाहे तुम्हारी जान क्यों न चली जाए।

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी की ‘महंगाई भगाओ रैली’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कोरोना काल में मोदी ने उद्योगपतियों के टैक्स माफ किए लेकिन मजदूरों को बस तक नहीं उपलब्ध कराए गए और उन्हें सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर घर जाना पड़ा। कितने लोगों ने सड़कों पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी ओर कांग्रेस ने सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ किए जबकि मोदी ने उनकी पीठ में छूरा घोंपा। जब किसान तनकर खड़े हुए तब मोदी ने कहा मैं माफी मांगता हूं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी और उनके तीन-चार उद्योगपति दोस्तों ने पिछले सात सालों में देश को बर्बाद कर दिया है। देश के 33 प्रतिशत पैसे पर मात्र एक प्रतिशत आबादी का कब्जा है और सिर्फ 6 प्रतिशत पैसे पर देश की आधी आबादी गुजर करती है। देश के 90 प्रतिशत कॉरपोरेट लाभ पर सिर्फ 20 कंपनियों का कब्जा है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश में बेरोजगारी 60 साल के उच्च स्तर पर है। जीएसटी, विमुद्रीकरण और छोटे एवं लघु उद्योगों को सरकारी मदद के अभाव में ये स्थिति आई है। सिर्फ दो या तीन उद्योगपति रोजगार का सृजन नहीं कर सकते। रोजगार का सृजन लाखों छोटे उद्योगों के जरिये होता है। वर्तमान सरकार के समय गैर संगठित क्षेत्र सिकुड़ गया है।

रामायण और गीता का उद्धरण
राहुल ने कहा, रामायण हो या गीता, मुझे बताएं कि कहा ये लिखा है कि गरीब को मारा जाना चाहिए। भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन को सत्ता के लिए अपने भाईयों का वध करने को नहीं कहा था बल्कि सत्य के लिए युद्ध करने के लिए कहा था। गीता में यही लिखा है कि सत्य के लिए लड़ो चाहे तुम्हारी जान क्यों न चली जाए।

मीडिया पर निशाना
रैली की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मी भी राहुल के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा, जो लोग इस कार्यक्रम को दिखा रहे हैं वो भी हिंदुत्ववादियों के गुलाम हैं।

कांग्रेस ने जो बनाया सब बेच रही है सरकार: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के अंदर जो कुछ भी बनाया, मोदी सरकार उसे अपने उद्योगपति मित्रों को बेच रही है। ये सरकार सिर्फ उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है न कि आम लोगों और किसानों के लिए। वर्तमान सरकार का निशाना सिर्फ लालच और लूट है।

सोनिया मौजूद रहीं लेकिन बोलीं नहीं
लंबे समय बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आईं। हालांकि उन्होंने रैली को संबोधित नहीं किया।

विस्तार

Source link