06:27 AM, 20-Feb-2022
कुल 67 स्थानों पर बनेंगे 117 ईवीएम स्ट्रांग रूम
तीन विशेष स्टेट ऑब्जर्वरों के अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग ने 65 जनरल ऑब्जर्वर, 50 व्यय पर्यवेक्षक और 29 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियों की सहायता के लिए 2083 सेक्टर अफसर तैनात किए गए हैं। राज्य में 17 विधानसभा हलकों की शिनाखत व्यय संवेदनशील के तौर पर की गई है। 117 डिसपैच सेंटर और 117 कलेक्शन सेंटर हैं, जबकि राज्य में 67 स्थानों पर 117 ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं।
06:18 AM, 20-Feb-2022
28 हजार 328 बैलेट यूनिट का होगा इस्तेमाल
इस चुनाव में 28328 बैलेट यूनिट और 24740 ईवीऐम-वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। कुल 6 विधानसभा हलके 52-खरड़, 59-साहनेवाल, 61-लुधियाना दक्षिणी, 67-पायल, 110-पटियाला ग्रामीण और 115-पटियाला में दो-दो बैलेट यूनिट हैं।
06:02 AM, 20-Feb-2022
2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन
14684 स्थानों पर कुल 24689 पोलिंग स्टेशन और 51 सहायक पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 2013 की पहचान गंभीर और 2952 संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि 1196 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 196 महिला संचालित पोलिंग स्टेशन और 70 दिव्यांगों द्वारा संचालित पोलिंग स्टेशन होंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों की वेबकास्टिंग की जा रही है।
05:58 AM, 20-Feb-2022
1304 उम्मीदवार हैं मैदान में
राज्य में कुल 21499804 वोटर हैं, जिनमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से 231 राष्ट्रीय पार्टियों, 250 प्रांतीय पार्टियों, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित और 461 आजाद उम्मीदवार हैं। चुनाव लड़ रहे 315 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।
05:29 AM, 20-Feb-2022
लोकतंत्र का महापर्व: पंजाब में मतदान आज, 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.14 करोड़ वोटर
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि चुनाव के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को यकीनी बनाया जा सके।
More News
लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा सांसद पीयूष गोयल का नामांकन रद्द करने की मांग, रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत
Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण, पढ़ें दैनिक राशिफल
Weather update: दिल्ली-NCR में आज से चढ़ेगा पारा, खूब सताएगी चिपचिपी गर्मी; जानिए देश के मौसम का हाल