हेल्थ ब्रीफ: एड्स की वैक्सीन का ट्रायल शुरू, अनमैरिड लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है हार्ट अटैक, 10 हेल्थ अपडेट्स

हेल्थ ब्रीफ: एड्स की वैक्सीन का ट्रायल शुरू, अनमैरिड लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है हार्ट अटैक, 10 हेल्थ अपडेट्स

  • Hindi News
  • Women
  • AIDS Vaccine Trial Begins, Heart Attack Is More Dangerous For Unmarried People, 10 Health Updates

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान बेहतर ढंग से रख सकें, इसके लिए हम ‘वीकली हेल्थ ब्रीफ’ लाए हैं। इसमें आपको मिलेंगे प्रमुख हेल्थ अपडेट्स, महत्वपूर्ण रिसर्च से जुड़े आंकड़े और डॉक्टरों की रेलेवेंट सलाह। इसे मात्र 2 मिनट में पढ़कर आपको सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलेंगी और आप परिवार का बेहतर ख्याल रख पाएंगी।

1. अफ्रीका में एड्स की वैक्सीन का परीक्षण, 3.6 करोड़ लोगों की जान ले चुकी है ये बीमारी

मॉडर्ना की एड्स वैक्सीन का अफ्रीका में बड़े स्तर पर परीक्षण शुरू हो गया है। अगर यह परीक्षण सफल रहता है तो आने वाले समय में इस लाइलाज बीमारी की काट मिल सकती है। MRNA-1644 नाम की यह वैक्सीन उसी तकनीक से बनाई जा रही है जिससे मॉडर्ना ने कोविड वैक्सीन बनाई थी। WHO के मुताबिक 1980 के दशक में बंदरों से इंसानों में फैलने के बाद HIV-एड्स अब तक 3.6 करोड़ लोगों की जान ले चुका है। इसके अलावा दुनिया भर में 3.7 करोड़ लोग इससे संक्रमित भी हैं।

2. ब्रेस्ट फीडिंग से तेज होता है दिमाग, वरना बच्चे रह जाते हैं पीछे

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में बताया है कि ब्रेस्ट फीडिंग करने वाले बच्चों का मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 20 साल तक रिसर्च की। उन्होंने साल 2000-2002 में पैदा हुए 7855 बच्चों का डेटा जमा किया। उन्होंने पाया है कि जिन बच्चों ने शुरुआत में मां का दूध पिया था उनका मानसिक विकास ज्यादा हुआ है। उनको भाषा की भी समझ जल्दी हुई। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि ब्रेस्ट फीडिंग से बच्चों के साथ-साथ मां को भी फायदा होता है।

3. अनमैरिड हैं तो हार्ट अटैक में मरने का खतरा ज्यादा, शादीशुदा बच जाते हैं

हार्ट अटैक के बाद शादीशुदा लोग, अनमैरिड की तुलना में ज्यादा तेजी से ठीक होते हैं। साथ ही उनमें मृत्यु दर भी कम होती है। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के एक एक रिसर्च में पाया गया कि शादी के बाद पार्टनर से मिलने वाली मदद और सामाजिक सुरक्षा हार्ट फेलियर से उबरने में काफी मददगार साबित होती है। रिसर्चरों ने 10 साल पहले हार्ट फेलियर से जूझने वाले 1000 लोगों का आंकड़ा जुटाया था। 10 साल बाद उनमें से 67% लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसमें से ज्यादातर अनमैरिड थे।

4. समझिए चारधाम यात्रा पर गए 60 से लोगों की मौत क्यों हुई, प्रिकॉशन के साथ जाना जरूरी

इस साल अब तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की चारधाम यात्रा करने वाले 60 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे और पहले से किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पहाड़ों पर ज्यादा ऊंचाई के चलते ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे बीपी, डायबिटीज, और हार्ट पेशेंट को दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर्स प्रिकॉशन के साथ ही यात्रा पर जाने की सलाह देते हैं।

5. एक टमाटर में मिलेगा 2 अंडे जितना विटामिन, वैज्ञानिकों ने बदल दिया जेनेटिक कोड

अब शाकाहारी लोग भी बिना अंडे खाए ज्यादा विटामिन ले सकते हैं। इंग्लैंड के जॉन इनेस सेंटर के वैज्ञानिकों ने टमाटर के जेनेटिक कोड क बदल कर उसे ‘सुपर टमाटर’ में बदल दिया है। जिसके बाद एक टमाटर में दो अंडे जितना विटामिन मिलेगा। एक रिसर्च के मुताबिक भारत में 76% से ज्यादा लोग विटामिन D की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन D की कमी हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनती है। सूरज की रोशनी, मछली, दूध और अंडा विटामिन के प्रमुख स्रोत हैं।

6. ‘वर्ल्ड थायरॉइड डे’: देश में 4.2 करोड़ लोग इससे पीड़ित, महिलाओं में ज्यादा समस्या

25 मई को ‘वर्ल्ड थायरॉइड डे’ मनाया गया। वैसे ‘थायरॉइड’ बीमारी नहीं बल्कि हमारे शरीर का एक अंग है। यह गले के पास मौजूद एक ग्रंथि है। जो शरीर ठीक ढंग से चलाने के लिए हार्मोन पैदा करती है। जब थायरॉइड जरूरत से कम या ज्यादा हार्मोन पैदा करने लगती है तो यह बीमारी का रूप ले लेती है। कम हार्मोन से ‘हाइपो-थायरॉइडिज्म’ और ज्यादा हार्मोन से ‘हाइपर-थायरॉइडिज्म’ की समस्या होती है। महिलाओं में पीरियड्स और डिलीवरी के बाद अक्सर ऐसी समस्याएं देखी जाती हैं। इसके पीड़ित महिलाओं में शरीर फूलने, बाल झड़ने, थकान जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

7. तेजी से मोटे हो रहे हैं भारतीय, हर चौथी महिला का वजन सामान्य से ज्यादा

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। देश में 23% पुरुष और 24% महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स 25 या उससे ज्यादा हो चुका है। कई देशों में BMI 23 से ज्यादा होना मोटापा माना जाता है। ऐसे में हमारे देश की लगभग आधी आबादी मोटापे का शिकार है। विशेषज्ञों ने कहा है कि इसे रोकने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो पूरे देश के लिए यह बड़ी समस्या बन सकती है। WHO के मुताबिक मोटापे से 12 तरह के कैंसर, डायबिटीज और हॉर्ट की समस्याएं होती हैं।

8. पुरुषों को नपुंसकता के चलते हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर

‘ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च’ जर्नल में पब्लिश हुई एक रिसर्च के मुताबिक पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की वजह नपुंसकता हो सकती है। ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर’ के रिसर्चर्स ने ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित दो हजार पुरुषों का इंटरव्यू किया। इनमें से लगभग 500 यानी हर चौथे पुरुष ने संतान न होने की बात कही। जिसके बाद रिसर्चर्स ने नपुंसकता और ब्रेस्ट कैंसर के संबंध पर रिसर्च शुरू किया था। आम तौर पर ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को ही होता है।

9. IIT-कानपुर के छात्रों बनाया 300 ग्राम का आर्टिफिशियल हाथ, बैटरी से चलेगा

IIT-कानपुर के पांच पूर्व छात्रों ने मिलकर एक ऐसा आर्टिफिशियल हाथ तैयार किया है जो महज 300 ग्राम वजनी है। यह बिलकुल असली हाथ की तरह काम करता है। इसकी हथेली में बैटरी लगी होती है जिससे ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के सहारे काम करता है। अभी मार्केट में मिलने वाला सामान्य आर्टिफिशियल हाथ 2 किलो तक का होता है। ऐसे में ये हल्का हाथ दिव्यांगों की काफी मदद कर सकता है। इस हाथ की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।

10. देश के 67% बच्चों को खून की कमी, कुपोषण से है सीधा संबंध

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में खून की कमी से ग्रस्त बच्चों की संख्या 9% बढ़ी है। नए आंकड़े बताते हैं कि देश के 67% से ज्यादा बच्चे एनीमिया से ग्रस्त हैं। यानी उनके शरीर में खून की कमी है। जानकारों का कहना है कि मां और शिशु को संतुलित आहार न मिलने के चलते एनीमिया की समस्या होती है। इसका सीधा संबंध कुपोषण से है

आप इस हेल्थ ब्रीफ को शेयर भी कर सकती हैं…

खबरें और भी हैं…

Source link