5 राज्यों में बारिश का अलर्ट: महाराष्ट्र-बंगाल में सड़कों पर भरा पानी; बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में भी चेतावनी जारी

5 राज्यों में बारिश का अलर्ट: महाराष्ट्र-बंगाल में सड़कों पर भरा पानी; बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा में भी चेतावनी जारी

  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Situation Update; Mumbai UP Lucknow West Bengal Kolkata Gujarat Weather Latest Forecast

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाल और महाराष्ट्र में मंगलवार को बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। उत्तराखंड में 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 26 जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

MP: भारी बारिश, तवा डैम के 7 गेट खुले

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन जोरदार बारिश होने वाली है। भोपाल में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। इंदौर में रात 9 बजे से 11 बजे तक जोरदार बारिश हुई। छिंदवाड़ा भी सोमवार सुबह से भीग रहा है। मौसम विभाग ने सिस्टम के एक्टिव रहने से भोपाल, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान: 10 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट

राजस्थान में अच्छी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो सकता है। बीते 48 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट रही है। तेज गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

बिहार: कई नदियां उफान पर, रिहायशी इलाकों में बाढ़

बिहार में अगले 48 घंटे के लिए 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से आज 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, नवादा, गया, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। लगातार बारिश से कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी गांवों में भी घुस गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

महाराष्ट्र: अगले 48 घंटे संकट वाले

पुणे मौसम विभाग के चीफ डॉ. अनुपम कश्यापी ने कहा कि अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं। यहां मुंबई में सोमवार रात को भी तेज बारिश हुई है। इसके चलते कई जगहों पर पानी भर गया है। मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश के आसार
बंगाल और ओडिशा में सोमवार रात को भारी बारिश हुई है। इसके बाद यहां कई इलाकों में पानी भर गया है। बंगाल में बुधवार तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, वेस्ट मिदनापुर, बीरबूम, मुर्शीदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, साउथ 24 परगना और नादिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में बालनगीर, कालाहांडी, सोनेपुर, झारसुगौड़ा, सुंदरगढ़, संबलपुर, बारगढ़, देवगढ़, नौपाड़ा और क्योंझर में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

UP के सहारनपुर में नदी में अचानक बाढ़ आई, 5 बहे

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर के पास नदी में सैलाब आने से कार सवार एक ही परिवार के 5 लोग बह गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई। 4 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह सभी सहारनपुर से शाकंभरी देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। जिस नदी में अचानक तेज बहाव आया। उसे शाकंभरी देवी बरसाती नदी कहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link