Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: माँ कूष्माण्डा की कृपा से खुलेंगे इन 5 राशियों की किस्मत के बंद ताले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: माँ कूष्माण्डा की कृपा से खुलेंगे इन 5 राशियों की किस्मत के बंद ताले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal  25 March 2023- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 25 March 2023

Aaj Ka Rashifal 25 March 2023:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। साथ ही आज वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 25 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको फेम मिलेगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। 

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे।  इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। मां कूष्मांडा के आगें हाथ जोडें,रुके हुए काम पूरे होंगे। 

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जाएगा। आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते हैं। आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं, इनसे आपको सावधान रहने की जरूरत है।  मां दुर्गा को पान का पत्ता चढाए, आपकी परिवारिक परेशानियां दूर होंगी।  

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।  किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी।  बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। मां कूष्मांडा के आगे माथा टेके, करोबार में बरकत होगी।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों सेरुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं,आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 4

कन्या राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए।  किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।  घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर- 3

तुला राशि 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ  कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। 

  • लकी रंग – बैंगनी
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाये, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।  

  • लकी रंग – ब्राउन
  • लकी नंबर- 9

धनु राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

  • लकी रंग – पीच
  • लकी नंबर- 1

मकर राशि

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को मीठे का भोग लगायें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 9

कुंभ राशि 

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।  शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं समाज के लोगों में आपका सम्मान बढ़ेगा। 

  • लकी रंग – मैजेंटा
  • लकी नंबर- 7

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी।  इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बे समय से रुके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जाएगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

लकी रंग – ग्रीन


लकी नंबर- 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जानेमाने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव हैइंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: इस साल राम नवमी पर बन रहा है अत्यंत दुर्लभ संयोग, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

More Rashifal News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});

Source link