Amritpal Arrested : अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, मोगा पुलिस ने भगोड़े को लिया हिरासत में

Amritpal Arrested : अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, मोगा पुलिस ने भगोड़े को लिया हिरासत में

Punjab: Amritpal singh surrendered in punjab

अमृतपाल सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार  वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से हिरासत में  लिया गया है. अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। 

पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। अब खबर है कि उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। 

18 मार्च से फरार था अमृतपाल सिंह

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। वह दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में दिखाई दिया। उसके कईं फोटो और वीडियो भी सामने आए थे। इनमें अमृतपाल खुलेआम घूमता दिखा लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हाथ उस तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इस बीच अमृतपाल ने वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती भी दी और कहा कि कोई उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

लगातार ठिकाने बदलता रहा अमृतपाल

अमृतपाल सिंह 18 मार्च को मोगा के सीमावर्ती इलाके कमालके से फरार हुआ था। जिसके बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। अमृतपाल को ढूंढने में पंजाब पुलिस के 80 हजार जवानों के अलावा तमाम राजपत्रित अधिकारी, काउंटर इंटेलिजेंस व खुफिया एजेंसी के अधिकारी बुरी तरह से विफल हुए। उसकी तलाश नौ से ज्यादा राज्यों में की गई। उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा पर अमृतपाल के पोस्टर लगाकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट थी। 

Source link