Azamgarh Rampur By Election Result Live: आजमगढ़ में भाजपा, सपा व बसपा में कांटे की टक्कर, रामपुर में आजम खां का जलवा

Azamgarh Rampur By Election Result Live: आजमगढ़ में भाजपा, सपा व बसपा में कांटे की टक्कर, रामपुर में आजम खां का जलवा

10:38 AM, 26-Jun-2022

आसिम रजा को 72079 वोट मिले

रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 72079 वोट मिले हैं। 

 

10:32 AM, 26-Jun-2022

रामपुर प्रशासन की ओर से जारी लोकसभा उप चुनाव मतगणना परिणाम

राउंड दो

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 23576 वोट।

सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 21257 वोट।

संयुक्त समाजवादी दल प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य को 257 वोट।

निर्दलीय प्रत्याशी इम्तियाज उर रहमान खान को 103 वोट।

निर्दलीय प्रत्याशी कपिल मुनी को 166 वोट।

निर्दलीय प्रत्याशी  शिव प्रसाद को 128 वोट।

नोटा को 320 वोट

दूसरे राउंड के बाद परिणाम – कुल मतों की गणना 45807। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी 2419 वोट से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

 

10:18 AM, 26-Jun-2022

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली से 220 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13,371 मत मिले हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 13,151 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव को 12,090 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ बीएसपी के गुड्डू जमाली से 745 मतों से आगे चल रहे हैं धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर हैं।

10:13 AM, 26-Jun-2022

सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर पहुंचे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

 

10:12 AM, 26-Jun-2022

सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर पहुंचे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ लगातार आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली आ गए हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव तीसरे नंबर पर चले गए हैं।

 

10:07 AM, 26-Jun-2022

भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बनाई बढ़त

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिले हैं। धर्मेंद्र यादव को 4565 वोट प्राप्त हुए हैं। बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 2859 मत मिले हैं।

10:01 AM, 26-Jun-2022

पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे

रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांचवें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी आसिम रजा 6289 वोट से आगे चल रहे हैं। 

09:47 AM, 26-Jun-2022

आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर

वहीं, आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर हुआ है। आजमगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं। करीब 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

 

09:46 AM, 26-Jun-2022

आसिम राजा को 15595 वोट मिले

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आसिम रजा आगे चल रहे हैं। आसिम रजा को 15595 वोट मिले हैं और घनश्याम सिंह लोधी को 9701 वोट मिले हैं। 

09:42 AM, 26-Jun-2022

तीन चरण में सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में तीन चरण में सपा प्रत्याशी आसिम रजा 5894 वोट से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी से आगे चल रहे हैं। 

09:36 AM, 26-Jun-2022

पहले राउंड में सपा के आसिम रजा को 4135 वोट मिले

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में पहले राउंड में सपा के आसिम रजा को 4135 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के घनश्याम लोधी को 3368 मत प्राप्त हुए हैं। 

 

09:29 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल पर पहुंचे एडीजी राजकुमार

रामपुर में लोकसभा उप चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति में मतगणना जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इस बीच एडीजी बरेली राजकुमार भी मंडी समिति पहुंचे हैं। रामपुर लोकसभा सीट से 2019 में सांसद चुने गए आज़म खां के विधायक चुने जाने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता से इस्तीफे देने के कारण रामपुर में उपचुनाव हुए हैं। उप चुनाव में बृहस्पतिवार 23 जून को मतदान हुआ था। जिसमे कुल 41.7 फीसदी मतदान हुआ था। 

 

09:14 AM, 26-Jun-2022

रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा आगे

वहीं, रामपुर में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ रही है। रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा करीब 1300 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

09:10 AM, 26-Jun-2022

दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव आगे

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज मतगणना हो रही है। आजमगढ़ में दूसरा राउंड शुरू हो गया है। दूसरे राउंड में भी धर्मेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल यादव से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव करीब 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

09:04 AM, 26-Jun-2022

धर्मेंद्र यादव को स्ट्रांग रूम में जाने से रोकने पर हंगामा

बताया जा रहा है कि सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जा रहे थे, इस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एंट्री करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए जिलाधिकारी से परमिशन लेनी पड़ेगी। इससे धर्मेंद्र यादव खफा हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदलने का खेल किया जा रहा है। 

 

Source link