12:34 PM, 29-Sep-2022
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का किया एलान
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां अपना नामांकन फॉर्म (कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए) लेने आया हूं और कल इसे दाखिल करूंगा।
11:53 AM, 29-Sep-2022
कल नामांकन की अंतिम तारीख
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई तथा 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
11:09 AM, 29-Sep-2022
अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे मुकुल वासनिक
कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक जोधपुर हाउस में अशोक गहलोत से मिलने पहुंचे है।
11:06 AM, 29-Sep-2022
दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे चिदंबरम
दिग्विजय सिंह से मिलने पी चिदंबरम उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हो सकती है ।
11:05 AM, 29-Sep-2022
दिग्विजय सिंह आज पहुंचेंगे दिल्ली, कल कर सकते हैं नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कल वे नामांकन कर सकते हैं।
11:00 AM, 29-Sep-2022
सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे अशोक गहलोत
दिल्ली में सोनिया गांधी से आज अशोक गहलोत मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा होगी।
10:53 AM, 29-Sep-2022
के.सी. वेणुगोपाल 10 जनपथ पहुंचे
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर के.सी. वेणुगोपाल 10 जनपथ पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं।
10:41 AM, 29-Sep-2022
Congress President Election Live: दिग्विजय भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, कल करेंगे नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है। नामांकन के लिए 30 सितंबर अंतिम तारीख तय की गई है लेकिन सबसे प्रबल दावेदार अशोक गहलोत ने अब तक उम्मीदवारी को लेकर रास्ता साफ नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई तथा 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
More News
अमेठी से नहीं मिला टिकट, रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: छत्तीसगढ़-बंगाल समेत 7 राज्यों में हीटवेव; राहुल गांधी की संपत्ति 40 गुना बढ़ी; पंजाब में बेअदबी के आरोपी की हत्या
Taiwan-China Row: अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, ताइवान की सीमा के पास फिर भेजे सैन्य विमान