09:23 PM, 24-Sep-2021
बैंगलोर ने चेन्नई को दिया 157 रन का लक्ष्य
CSK vs RCB Live Score: विराट-पडिक्कल की शतकीय साझेदारी, बैंगलोर ने चेन्नई को दिया 157 रन का लक्ष्य, ब्रावो ने झटके 3 विकेट
09:14 PM, 24-Sep-2021
बैंगलोर को लगा चौथा झटका
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने बैंगलोर को चैथा झटका दिया। उन्होंने डेब्यू बल्लेबाज टिम डेविड (1) को रैना के हाथों कैच आउट कराया।
09:06 PM, 24-Sep-2021
शार्दुल ने झटके दो गेंदों पर दो विकेट
2 1 6 . W W
Shardul Thakur removes both AB de Villiers and Devdutt Padikkal!
What a comeback 🔥#IPL2021 live ⏩ https://t.co/d5u88VEJp9 pic.twitter.com/kd5EHGwvgx
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 24, 2021
09:02 PM, 24-Sep-2021
16 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 131/1
बैंगलोर ने 16 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 67 और डीविलियर्स 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:00 PM, 24-Sep-2021
आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
- 54 – डेविड वार्नर
- 46 – विराट कोहली
- 46 – शिखर धवन
- 43 – एबी डिविलियर्स
- 41 – रोहित शर्मा
08:55 PM, 24-Sep-2021
15 ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 118/1
15 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। पडिक्कल 57 और डीविलियर्स 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
08:46 PM, 24-Sep-2021
ब्रावो ने चेन्नई को दिलाई पहली सफलता
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविंद्र ब्रावो ने चेन्नई को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। विराट 41 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए पडिक्कल और उनके बीच 111 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
08:45 PM, 24-Sep-2021
विराट कोहली ने जड़ा 42वां अर्धशतक
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल करियर का 42वां अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 36 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की।
08:37 PM, 24-Sep-2021
पडिक्कल ने जड़ा पचासा
5⃣0⃣ up for @devdpd07 👌
1⃣0⃣0⃣ up for @RCBTweets 👏#RCB are on a roll here in Sharjah! 👍 👍 #VIVOIPL #RCBvCSKFollow the match 👉 https://t.co/2ivCYOWCBI pic.twitter.com/LHtysAacgR
— IndianPremierLeague (@IPL) September 24, 2021
08:33 PM, 24-Sep-2021
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 90/0
10 ओवर्स के बाद बैंगलोर ने बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और पडिक्कल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:14 PM, 24-Sep-2021
छह ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 55/0
छह ओवर्स के बाद बैंगलोर ने बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 33 और पडिक्कल 21 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
08:12 PM, 24-Sep-2021
बैंगलोर का स्कोर 50 के पार
विराट कोहली ने छठे ओवर की तीसरी गेंद (हेजलवुड) पर चौके के साथ टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।
08:07 PM, 24-Sep-2021
शार्दुल की गेंद पर कोहली ने लगाया ‘विराट’ सिक्स
पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने जड़ दिया शानदार छक्का।
08:06 PM, 24-Sep-2021
चार ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 36/0
चार ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 36/0. विराट कोहली 19 और देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:00 PM, 24-Sep-2021
पडिक्कल ने लगाया शानदार छक्का
पडिक्कल ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद (जोश हेजलवुड) पर शानदार सिक्स लगाया।
More News
लोकसभा चुनाव 2024: बड़े राज्यों में वोटिंग कम, छोटे राज्यों में हुई वोटों की बारिश – India TV Hindi
Madhavi Latha: मुस्लिमों के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं माधवी लता, हैदराबाद में ओवैसी को दे रही हैं चुनौती
लोकसभा चुनाव 2024: त्रिपुरा ईस्ट में 1700 ने वोटिंग का बॉयकॉट किया, 26 पोलिंग अफसर निलंबित; कांग्रेस ने नीलेश कुंभाणी को 6 साल के लिए निकाला